Friday, July 31, 2026
Homeमध्य प्रदेशसंजीवनी नगर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक अभिषेक शिंडे की सड़क हादसे...

संजीवनी नगर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक अभिषेक शिंडे की सड़क हादसे में मौत

जबलुपर के संजीवनी नगर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक अभिषेक शिंडे की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना के वक्त वह अपराधी की तालाश में अंधमूक बाइपास के पास थे। तभी अचानक ही तेज रफ्तार एक बोलेरो जीप ने उन्हें टक्कर मार दी।

जिससे वह सड़क पर दूर जा गिरा। घटना के बाद वाहन चालक गाड़ी के साथ फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत ही भेड़ाघाट थाना पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद संजीवनी नगर थाना पुलिस सहित भेड़ाघाट पुलिस मौके पर पहुंची और इलाज के लिए प्रधान आरक्षक को मेडिकल काॅलेज ले जाया गया, जहां डाक्टरों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Latest News