Monday, June 15, 2026
Homeमध्य प्रदेशTicket inspection अभियान से जबलपुर मंडल को 14 करोड़ से अधिक का...

Ticket inspection अभियान से जबलपुर मंडल को 14 करोड़ से अधिक का राजस्व

Ticket inspection : जबलपुर रेल मंडल द्वारा यात्री गाड़ियों में संचालित सघन टिकट जाँच अभियान के उत्कृष्ट परिणाम सामने आए हैं। चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के दो माह (1 अप्रैल 2026 से 31 मई 2026) के दौरान वाणिज्य विभाग की टीम ने अभूतपूर्व सफलता प्राप्त करते हुए कुल 1 लाख 68 हजार से अधिक अनियमित,बिना टिकट एवं अनबुक्ड लगेज यात्रियों को पकड़ा, जिनसे कुल लगभग 14 करोड़ 7 लाख रुपये का राजस्व रेलवे को प्राप्त हुआ।

मंडल रेल प्रबंधक कमल कुमार तलरेजा के प्रभावी मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मधुर वर्मा के नेतृत्व में टिकट चेकिंग स्टाफ एवं वाणिज्य विभाग की टीम द्वारा मंडल के विभिन्न स्टेशनों एवं यात्री गाड़ियों में निरंतर और लक्षित जाँच अभियान चलाए गए। इन अभियानों में यात्री सुरक्षा, राजस्व संरक्षण तथा अनियमित यात्रा पर प्रभावी नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई।

मुख्य उपलब्धियाँ (1 अप्रैल 2026 से 31 मई 2026 तक)

1. बिना टिकट यात्रा

पकड़े गए मामले : 80 हजार
प्राप्त राजस्व 7 करोड़ 93 लाख रुपये

2. अनुचित टिकट / निम्न श्रेणी टिकट पर उच्च श्रेणी में यात्रा

पकड़े गए मामले : 88 हजार
प्राप्त राजस्व : 6 करोड़ 11 लाख रुपये

3. बिना बुक कराए अतिरिक्त सामान (ओवरलोडेड लगेज)

पकड़े गए मामले : 1200 से अधिक
प्राप्त राजस्व : 2 लाख 15 हज़ार रुपये

रेल प्रशासन की अपील

रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि- यात्रा से पूर्व मान्य टिकट अवश्य खरीदें। ई-टिकट प्रतीक्षा सूची (वेटिंग लिस्ट) पर यात्रा करना वैध नहीं है। स्टेशन परिसर व प्लेटफॉर्म पर प्रवेश के लिए यात्रा टिकट या प्लेटफॉर्म टिकट अनिवार्य है।अधिक भार के साथ यात्रा करने पर लगेज बुक कराना आवश्यक है। उचित टिकट लेकर यात्रा करने से ना केवल जुर्माने से बचा जा सकता है, बल्कि रेलवे की सेवाओं को सुचारु रखने में भी सहयोग मिलता है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मधुर वर्मा ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी मंडल में टिकट जाँच हेतु विशेष अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे और अनियमित यात्रा पर शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जाएगी।

Related Articles

Latest News