Saturday, September 12, 2026
Homeमध्य प्रदेशहिंदी महोत्सव: 13 सितंबर को कल्याण भवन में स्कूली विद्यार्थियों की चित्रकला...

हिंदी महोत्सव: 13 सितंबर को कल्याण भवन में स्कूली विद्यार्थियों की चित्रकला प्रतियोगिता

जबलपुर, । मध्यप्रदेश विद्युत परिवार हिंदी समिति एवं केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हिंदी महोत्सव के अंतर्गत आज 13 सितंबर को प्रातः 11 बजे रामपुर स्थित कल्याण भवन में स्कूली विद्यार्थियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।

प्रतियोगिता तीन आयु-वर्गों में आयोजित होगी। इसमें कक्षा पहली से तीसरी, कक्षा चौथी से सातवीं तथा कक्षा आठवीं से दसवीं तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे।

प्रतियोगिता के लिए ड्राइंग शीट आयोजन समिति द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी, जबकि रंग, पेंसिल एवं अन्य रेखांकन सामग्री की व्यवस्था प्रतिभागियों को स्वयं करनी होगी।

इस प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश की विद्युत कंपनियों में कार्यरत कार्मिकों के विद्यालय में अध्ययनरत पुत्र एवं पुत्रियां सहभागिता कर सकेंगे।

मध्यप्रदेश विद्युत परिवार हिंदी समिति के अध्यक्ष फिरोज कुमार मेश्राम, संयोजक दीपक निगम सहित अनुराग नायक, नितिन खत्री, पराग मिश्रा, अंकुर चौरसिया, मनोज कुमरे, शशिकांत ओझा, लोकेश उपाध्याय, सुरेश त्रिवेदी, क्षमा शुक्ला, नुसरत सिद्दीकी, अंकिता सिंह मरावी, मनीषा झारिया, अमर कुशवाहा, ऋचा अग्निहोत्री, सौरभ पवार, संजय आनंद, सुहास कोरडे, संजय पोल, नीरज दुबे, गौरव शर्मा, प्रकाश साहू, रोहित कुशवाहा, राकेश यादव एवं राकेश स्वामी ने विद्युत कंपनियों के कार्मिकों से अपने बच्चों की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

हिंदी महोत्सव के माध्यम से विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ ही हिंदी भाषा और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति नई पीढ़ी का जुड़ाव मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Latest News