जबलपुर. शहर के गढ़ा थाना क्षेत्र के सिंघई मोहल्ला (बीटी तिराहा) में गुरुवार की देर रात एक परिवार पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। रात करीब 3 बजे आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने घर पर पथराव किया और धारदार हथियारों से दरवाजा तोडऩे का प्रयास किया।
पीडि़त संदीप नामदेव के अनुसार, घर के पास कुछ युवक नियमित रूप से शराब और नशा करते हैं। विरोध करने पर आरोपियों ने नाराज होकर हमला किया।
पीडि़त ने बताया कि हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए घर के बाहर पथराव किया और दरवाजा तोडऩे की कोशिश की, जिससे परिवार दहशत में आ गया। पीडि़त ने आशु वर्मन, अनिल वर्मन, अनिल सिंघई, लकी सिंघई समेत अन्य के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
Hand over CCTV footage to the police
परिवार ने घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल वीडियो पुलिस को दिए हैं। पुलिस इनके आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। हमले के बाद से मोहल्ले के लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।











