Saturday, April 25, 2026
Homeमध्य प्रदेशजबलपुर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी 94 वर्षीय कोमलचन्द जैन ने 91 वर्षीय...

जबलपुर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी 94 वर्षीय कोमलचन्द जैन ने 91 वर्षीय पत्नी के साथ घर पर किया मतदान

जबलपुर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी 94 वर्षीय कोमलचन्द जैन ने लोकसभा चुनाव के लिये डाक मत पत्र द्वारा घर से मतदान किया। कोमलचन्द जैन के लार्डगंज स्थित निवास पर मतदान दल आज सुबह लगभग 11:30 बजे उनसे और उनकी धर्म पत्नी 91 वर्षीय श्रीमती ताराबाई से मतदान कराने पहुँचा था।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कोमलचन्द जैन ने इस अवसर पर दिव्यांग और वयोवृद्ध मतदाताओं को घर से वोट डालने की सुविधा प्रदान करने के लिये भारत निर्वाचन आयोग की सराहना की।

उन्होंने आम मतदाताओं खासतौर पर युवाओं से लोकसभा चुनाव के लिये 19 अप्रैल को होने वाले मतदान में हिस्सा लेने तथा मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने के इस महायज्ञ में सहभागिता निभाने की अपील भी की।

Related Articles

Latest News