Friday, October 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशजबलपुर की कंपनी के मैनेजर से रिश्वत मांगने वाले प्रधान आरक्षक एवं...

जबलपुर की कंपनी के मैनेजर से रिश्वत मांगने वाले प्रधान आरक्षक एवं आरक्षक को एसपी ने किया सस्पेंड

पन्ना (हि.स.)। एसपी पन्ना सांई कृष्णा थोटा अपनी कर्तव्यनिष्ठा के लिए जाने जाते हं और अधीनस्थों पर कार्यवाही त्वरित करना उनकी कार्यशैली में शामिल हैं। इसी कड़ी मे एक सड़क निर्माण एजेंसी के मैनेजर से एक प्रधान आरक्षक एवं आरक्षक द्वारा हाइवा छोड़ने के नाम पर 30 हजार की रिश्वत की मांग की गई थी। जिस पर एसपी पन्ना थोटा द्वारा उक्त प्रधान आरक्षक एवं आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार पवई थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक गणेश सिंह एवं आरक्षक प्रेम नारायण को पुलिस अधीक्षक द्वारा निलंबित कर दिया गया है। उक्त दोनों पुलिस कर्मियो पर ओवर लोड ट्रक छोडने की एवज में तीस हजार रूपये रिश्वत की मांग की गई थी।

आवेदक आकाश चौरसिया पुत्र नन्द किशोर चौरसिया निवासी मंडला ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर बताया था कि मै रवि शंकर जयसवाल ठेकेदार जबलपुर की कंपनी मे मैनेजर के पद पर कार्यरत हूं तथा कंपनी द्वारा एनएच 43 पवई बाईपास का निर्माण कार्य करा रहा हूं। 15 मई को 5 बजे कंपनी के हाईवा रोड के लिए गिट्टी लेकर साईड जा रहा था उसी दौरान पवई थाना पुलिस द्वारा हाईवा गाडी को पकडकर थाने के बाहर खडा कर दिया तथा गाडी की चाभी रख ली तथा थाना आ कर हाईवा छोडने की बात की गई। जब मै गाडी छुडाने के लिए थाना गया तो गणेश सिंह द्वारा कहा गया कि थाना प्रभारी से संबंधित सारी डील कर ली गई है। तुम्हे गाडियां छुडाने के लिए तीस तीस हजार रूपये देना होगा।

उक्त मामले की शिकायत संबंधित द्वारा पुलिस अधीक्षक से की गई थी। पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच अनुविभागीय अधिकारी पवई से कराई गई, जिसमें मामला सही पाया गया। जिस पर प्रधान आरक्षक गणेश सिंह तथा प्रेम नारायण प्रजापति को निलंबित करते हुए लाईन अटैच कर दिया गया।

Related Articles

Latest News