Friday, October 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशRailway : पश्चिम मध्य रेल की आय में बढ़ोतरी, अन्य कोचिंग से...

Railway : पश्चिम मध्य रेल की आय में बढ़ोतरी, अन्य कोचिंग से 12% और संड्री आय से 2% अधिक राजस्व

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल के जबलपुर, भोपाल एवं कोटा तीनों मंडलों में अन्य कोचिंग एवं संड्री यानि विविध आय से प्राप्त राजस्व में निरंतर वृद्धि दर्ज की जा रही है। महाप्रबंधक के मार्गदर्शन में एवं प्रमुख मुख्य विभागाध्यक्षों के निर्देशन तथा तीनों मंडलों के वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में बेहतर परिचालन एवं ग्राहक-केंद्रित सेवाओं के परिणामस्वरूप पश्चिम मध्य रेल ने चालू वित्तीय वर्ष के प्रथम चार माह में अन्य कोचिंग एवं संड्री आय दो मदों में कुल 163 करोड़ 93 लाख रूपये राजस्व अर्जित किया।

इसमें अन्य कोचिंग में 67 करोड़ 59 लाख रूपये एवं संड्री में 96 करोड़ 34 लाख रूपये का ऑरिजिनेटिंग राजस्व अर्जित किया है। यह पिछले वित्तीय वर्ष की समान अवधि में प्राप्त अन्य कोचिंग से 60 करोड़ 55 लाख रूपये के राजस्व की तुलना में 11.63 प्रतिशत एवं संड्री से 94 करोड़ 17 लाख रूपये के राजस्व की तुलना में 2.30 प्रतिशत अधिक है।

अकेले माह जुलाई 2026 की बात करे तो अन्य कोचिंग से 17 करोड़ 1 लाख रूपये एवं संड्री से 20 करोड़ 56 लाख रूपये का ओरिजिनेटिंग राजस्व अर्जित किया। यह उपलब्धि पिछले वर्ष के इसी माह में अन्य कोचिंग से प्राप्त 12 करोड़ 65 लाख रुपये की तुलना में 34.47 प्रतिशत अधिक है।

अन्य कोचिंग एवं संड्री में राजस्व वृद्धि के लिए निम्नलिखित प्रयास किए गए :-

गैर-किराया राजस्व (नॉन फेयर रेवेन्यू) में वृद्धि के लिए पश्चिम मध्य रेल द्वारा नवाचारों एवं नवीन अवधारणाओं को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके तहत कैटरिंग, पार्किंग, ‘वन स्टेशन वन प्रोडक्ट’, प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र तथा गैर-किराया राजस्व से संबंधित विभिन्न गतिविधियों के लिए अनुबंध किए जा रहे हैं।

साथ ही, वाणिज्यिक विज्ञापन, मल्टीपर्पस स्टॉल एवं ट्रेनों में विनाइल रैपिंग जैसी गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। नई अभिनव गैर-किराया राजस्व विचार योजना (निनफ्रीस) नीति के अंतर्गत नवीन एवं रचनात्मक प्रस्तावों को लागू कर राजस्व के नए स्रोत विकसित किए जा रहे हैं, जिससे रेलवे की आय में वृद्धि के साथ-साथ यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में भी महत्वपूर्ण प्रगति हो रही है।

पश्चिम मध्य रेल द्वारा ओरिजिनेटिंग अन्य कोचिंग एवं संड्री आय में निरंतर वृद्धि के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और भविष्य में भी यह प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

Related Articles

Latest News