इन्दौर ने भिक्षावृत्ति मुक्त शहर बनकर देश के मानचित्र पर नई प्रेरणादायक पहचान बनाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘भिक्षावृत्ति मुक्त भारत’ संकल्प को साकार करते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा चयनित देशभर के 100 नागरिकों में इन्दौर के 5 लोग गणतंत्र दिवस 2026 की परेड में कर्तव्य पथ पर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इन्दौर कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्णय से ये सभी हवाई मार्ग से दिल्ली जाएंगे।
जिला प्रशासन, नगर निगम और संस्था प्रवेश के संयुक्त प्रयासों से इन्दौर देश का पहला भिक्षावृत्ति मुक्त शहर बना है। ‘स्माइल’ योजना के तहत अब तक लगभग 5 हजार 500 लोगों का पुनर्वास किया गया है।











