Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशचौथा समयमान वेतनमान चाहिए तो न्यायालय से आदेश लाएं लोक सेवक, अधिकारी...

चौथा समयमान वेतनमान चाहिए तो न्यायालय से आदेश लाएं लोक सेवक, अधिकारी कर रहे तानाशाही

अधिकारियों द्वारा सरकार के आदेश की अवहेलना कर धज्जियां उड़ाई जा रही है। मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जबलपुर जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय ने बताया है कि मध्य प्रदेश शासन द्वारा अपने कर्मचारियों को चौथा समयमान वेतनमान देने के आदेश किए गए है, लेकिन कुछ अधिकारी इसका लाभ नहीं दे रहे हैं।

अटल उपाध्याय ने बताया है कि राजस्व, पुलिस,शिक्षा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, वन, आईटीआई और कृषि विभाग के कर्मचारियों को चौथे समयमान वेतनमान का लाभ नहीं दिया जा रहा है। उन्हें माननीय न्यायालय से इसका आदेश लाने की सलाह देकर भटकाया जा रहा है।

मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के जबलपुर जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय, संतोष मिश्रा, केके चढ़ार, विश्वदीप पटेरिया, नरेश शुक्ला, योगेन्द्र मिश्रा, अर्जुन सोमवंशी, राजेंद्र तेकाम, धीरेंद्र सिंह, इंद्रप्रताप यादव, राजू मस्के, प्रसांत सोंधिया, मुकेश मरकाम, ब्रजेंद्र मिश्रा, विनय नामदेव, सतीश उपाध्याय, अजय दुबे, आशुतोष तिवारी ने पात्र अधिकारियों और कर्मचारियों को चौथा समयमान वेतनमान देने की मांग की है।

Related Articles

Latest News