Thursday, April 30, 2026
Homeमध्य प्रदेशजबलपुर : कृषि उपज मंडी के बारदाना गोदाम में लगी भीषण आग

जबलपुर : कृषि उपज मंडी के बारदाना गोदाम में लगी भीषण आग

जबलपुर। कृषि उपज मंडी के बारदाना गोदाम में 30 मार्च की देर शाम अचानक आग लग जाने से अफरातफरी मच गई। गोदाम से उठती आग की लपटों को देख तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंचे दमकल वाहनों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, किंतु तब तक काफी नुकसान पहुंच चुका था.

जानकारी के मुताबिक कृषि उपज मंडी के गोदाम क्रमांक-जी 17 से व्यापारियों ने आग की लपटे उठती हुई देखी। चुंकि गोदाम में खाली बारदानो की गिठाने (बंडल) रखें हुए थे, लिहाजा आग बड़ी रफ्तार के साथ फैलने लगी। आग की ऊंची लपटों को देख व्यापारी भी घबरा गए।

हालांकि की सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए जल्द ही मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पा लिया। आग किन कारणों से लगी इसका खुलासा नहीं हो सका है। वही आर्थिक नुक़सान का भी अभी आकलन किया जा रहा है।

Related Articles

Latest News