Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशजबलपुर : लाड़ली पथ पर शराब दुकान खोलने पर आधी रात को...

जबलपुर : लाड़ली पथ पर शराब दुकान खोलने पर आधी रात को मचा बवाल, भड़के लोग, दुकान सील

जबलपुर. शहर में स्थित मदन महल क्षेत्र में लाड़ली पथ पर नई शराब दुकान को लेकर स्थानीय लोगों का आधी रात को दमकर आक्रोश गुस्सा फूट पड़ा। 1 अप्रैल से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही दुकानों की शिफ्टिंग के बीच मदन महल लिंक रोड (लाड़ली पथ) पर प्रस्तावित दुकान का लोगों ने देर रात विरोध किया।

गुस्साए लोगों ने कर्मचारियों को वहां से भगा दिया और दुकान न खुलने की चेतावनी दी। सूचना मिलते ही पुलिस और आबकारी विभाग मौके पर पहुंचा और समझाइश के बाद दुकान को फिलहाल सील कर दिया गया।

Midnight shifting, people chased away the employees

बताया जा रहा है कि पुरानी शराब दुकान को करीब आधा किलोमीटर दूर उस स्थान पर शिफ्ट किया जा रहा था, जहां पहले कोचिंग सेंटर संचालित होता था। रात करीब 12 बजे शिफ्टिंग की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और विरोध शुरू कर दिया।

Ladli Path is being turned into a liquor path

स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह बेहद शर्मनाक है कि जिस सड़क को कुछ दिन पहले ही लाड़ली पथ के रूप में विकसित करने की बात कही गई, उसी पर अब शराब दुकान खोली जा रही है।

जब इसकी जानकारी मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री तक पहुंचेगी, तो इसका क्या संदेश जाएगा? भूमाफिया और शराब माफिया मिलकर लाड़ली पथ को शराब पथÓबनाने में लगे हैं। यह इलाके के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि भूमाफिया और शराब माफिया मिलकर इस इलाके का माहौल खराब कर रहे हैं। लोगों ने साफ कहा कि किसी भी कीमत पर यहां दुकान नहीं खुलने दी जाएगी।

Police-excise arrived, shop sealed

विरोध बढ़ता देख पुलिस और आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। सहायक आबकारी अधिकारी डीसी चतुर्वेदी ने बताया कि फिलहाल दुकान को सील कर दिया गया है और कलेक्टर के आदेश के बाद ही आगे निर्णय लिया जाएगा कि दुकान कहां संचालित होगी।

Related Articles

Latest News