Homeमध्य प्रदेशजबलपुर में कलेक्शन एजेंट से लूट, कटंगी पुलिस ने पकड़े 5 आरोपी,...

जबलपुर में कलेक्शन एजेंट से लूट, कटंगी पुलिस ने पकड़े 5 आरोपी, लूट की रकम,लैपटाप बरामद

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में कटंगी स्थित ग्राम झगरा के पास 26 मार्च को कलेक्शन एजेंट के साथ हुई लूट का जबलपुर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए रुपए, लैपटॉप और कंपनी के दस्तावेज भी बरामद कर लिए हैं। सभी आरोपी दमोह, पाटन और शहपुरा के रहने वाले हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा हरी है जिनसे लूट की अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सकता है।

बताया गया है कि दमोह जिले के ग्राम समना निवासी हेमेंद्र पटेल टीवीएस कंपनी में कलेक्शन एजेंट के पद पर कार्यरत हैं। वह दमोह और जबलपुर के आसपास किस्तों की वसूली के लिए आते.जाते रहते हैं।

26 मार्च को जब वह कटंगी से बाइक पर सवार होकर दमोह लौट रहे थे, तभी झगरा गांव के पास दो युवकों ने उन्हें रोककर पेट्रोल मांगा। मना करने पर वे जबरन उनकी बाइक से पेट्रोल निकालने लगे।

इसी दौरान उनके तीन अन्य साथी भी वहां पहुंच गए और हेमेंद्र के साथ मारपीट कर 27500 रुपए और लैपटॉप लूटकर फरार हो गए। हेमेंद्र की शिकायत पर बेलखाड़ू पुलिस चौकी ने पांचों आरोपियों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी।

इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि एक आरोपी ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया है। ग्रामीणों के कब्जे में आए हर्ष बर्मन से पूछताछ में उसने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।

इसके बाद पुलिस ने शेष चार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लियाए जो पाटनए शहपुरा और दमोह जिले के तेजगढ़ के निवासी हैं।

Related Articles

Latest News