Sunday, July 26, 2026
Homeमध्य प्रदेशजबलपुर : गढ़ा में सड़क निर्माण कार्य के दौरान, गिरा पेड़, कई...

जबलपुर : गढ़ा में सड़क निर्माण कार्य के दौरान, गिरा पेड़, कई घरों को हुआ नुकसान

Jabalpur। शहर के गढ़ा बाज़ार क्षेत्र में नगर निगम और स्थानीय प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहाँ चल रहे सड़क निर्माण कार्य के दौरान एक विशाल पेड़ अचानक गिर गया, जिससे आसपास के कई मकानों को नुकसान पहुँचा है। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि सड़क चौड़ीकरण और अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया के दौरान कुछ विशेष लोगों के निर्माण को बचाने की कोशिश की जा रही थी।

इसी फेरबदल के चक्कर में पेड़ की जड़ों को एक तरफ से काफी गहरा (करीब 1.5 से 2 फीट) खोद दिया गया, जिससे पेड़ बेहद कमज़ोर हो गया और अचानक भरभरा कर गिर पड़ा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जिस वक्त पेड़ गिरा, वहाँ एक हाइवा खड़ा था जिसने पेड़ के भार को रोक लिया। यदि वह हाइवा वहां नहीं होता और शाम के समय बाज़ार में भीड़ होती, तो यह एक बड़ी दुर्घटना का रूप ले सकता था।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस बिना सोचे-समझे की गई कार्रवाई पर गहरा रोष व्यक्त किया है।

Related Articles

Latest News