Jabalpur : जबलपुर। स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, नगर निगम ने आज विकास और नवाचार की एक नई इबारत लिखी है। निगमाध्यक्ष रिकुंज विज और निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार की उपस्थिति में जहाँ अनुभव को सम्मानित किया गया, वहीं युवाओं की नई सोच को शहर के विकास से जोड़ा गया।

Jabalpur : Sanitation champion Shailvi Dhusia honored
शहर को स्वच्छ बनाने में व्यक्तिगत प्रयासों की भूमिका को रेखांकित करते हुए, स्वच्छता चैंपियन शैलवी धूसिया को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए निगमाध्यक्ष रिंकुंज विज एवं निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने कहा कि शैलवी जैसे जागरूक नागरिक ही संस्कारधानी के असली गौरव हैं। आपकी मेहनत दूसरों के लिए प्रेरणा है।

Jabalpur :Clean Tulip youth get opportunity to experience on the ground
भारत सरकार के द अर्बन लर्निंग इंटर्नशिप प्रोग्राम (TULIP) के तहत नवनियुक्त इंटर्न्स को औपचारिक रूप से ऑफर लेटर सौंपे गए। ये युवा अब जबलपुर के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रोजेक्ट का हिस्सा बनेंगे। इंटर्न्स कचरा पृथक्करण और प्रसंस्करण की आधुनिक तकनीकों पर काम करेंगे।
युवाओं की टोली आगामी सर्वेक्षण की तैयारियों में निगम का हाथ बटाएगी। स्नातक युवाओं को शहरी प्रशासन और ग्राउंड लेवल की चुनौतियों को समझने का अवसर मिलेगा।












