Thursday, July 9, 2026
Homeमध्य प्रदेशJabalpur News: मदन महल अंडरब्रिज में कार में लगी भीषण आग

Jabalpur News: मदन महल अंडरब्रिज में कार में लगी भीषण आग

Jabalpur: जबलपुर में मदन महल रेलवे स्टेशन के पास बने अंडरब्रिज में गुरुवार को एक कार में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते लपटों ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। आग के दौरान कार से बीच-बीच में तेज धमाके जैसी आवाजें भी आती रहीं, जिससे आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।

Jabalpur मिनटों में भड़की आग

राहत की बात यह रही कि कार में सवार सभी लोग समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गए, जिससे इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। हालांकि कुछ ही मिनटों में आग इतनी भड़क गई कि पूरी कार जलकर खाक हो गई। घटना के चलते अंडरब्रिज से गुजरने वाले लोगों और वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति बन गई।

Jabalpur दमकल टीम मौके पर पहुंची

सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस, स्थानीय पुलिस और नगर निगम की दमकल टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने पानी के टैंकर की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग पर काबू पाने के दौरान कुछ समय के लिए अंडरब्रिज से गुजरने वाले वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित रही।

घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ थाना प्रभारी राजीव खरब भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Latest News