Friday, October 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशJabalpur News: माँ नर्मदा प्राकट्योत्‍सव पर नौकाओं का संचालन रहेगा प्रतिबंधित

Jabalpur News: माँ नर्मदा प्राकट्योत्‍सव पर नौकाओं का संचालन रहेगा प्रतिबंधित

जबलपुर जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर दीपक सक्सेना ने आदेश जारी कर श्रृद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर नर्मदा प्राकट्योत्‍सव पर माँ नर्मदा के घाटों ग्वारीघाट, जिलहरीघाट, लम्हेटाघाट, तिलवाराघाट, भेड़ाघाट एवं सरस्वतीघाट पर नौकाओं के संचालन को पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया है।

नर्मदा किनारे स्थित गांवों के नागरिकों के परिवहन के लिए नियमित रूप से संचालित की जा रही नौकाओं को इससे छूट रहेगी। शेष सभी नौकाओं से 4 फरवरी को नर्मदा प्राकट्योत्‍सव पर किसी भी प्रकार का परिवहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

Related Articles

Latest News