Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशजबलपुर का मौसम: बेहद सर्द रही आज शनिवार की सुबह, कोल्ड वेव...

जबलपुर का मौसम: बेहद सर्द रही आज शनिवार की सुबह, कोल्ड वेव के चलते बढ़ी ठिठुरन

जबलपुर के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है, शीतलहर चलने के कारण ठिठुरन और गलन बढ़ गई और लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनने के साथ ही धूप और अलाव का सहारा ले रहे हैं।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह शनिवार 14 दिसंबर को शहर का न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं शुक्रवार की शाम को शहर का न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

शहर में चल रही शीतलहर के कारण आम जनजीवन भी काफी प्रभावित हुआ है। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों को सलाह दी है कि मौसम के पूर्वानुमानों का पालन करें। शीतलहर के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और घर के अंदर ही रहें। ठंड में लंबे समय तक बाहर न रहें।

साथ ही ऊनी कपड़ों की कई परतें पहनकर सिर, गर्दन, हाथ और पैरों को ढककर रखें। विटामिन-सी युक्त फल और सब्जियां खाएं और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए गर्म तरल पदार्थों का सेवन करें। वृद्धजनों और बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। नाक बहना, नाक बंद होना, फ्लू और नाक से खून आने जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें।

Related Articles

Latest News