Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशआज जबलपुर का मौसम: 4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा तापमान, उत्तर भारत...

आज जबलपुर का मौसम: 4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा तापमान, उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाएं

उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं के कारण जबलपुर के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। शहर में शीतलहर चलने और तापमान में हो रही गिरावट के कारण ठिठुरन और गलन बढ़ गई और लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनने के साथ ही धूप और अलाव का सहारा ले रहे हैं।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह रविवार 14 दिसंबर को शहर का न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं शनिवार की शाम को शहर का न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन-चार दिन तक प्रदेश में इसी तरह की ठंढ का असर बना रहेगा। उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने के चलते तापमान काफी कम है। वहीं से लगातार आ रही सर्द हवाओं के कारण मध्यप्रदेश में ठंड के तेवर तीखे बने हुए हैं।  

Related Articles

Latest News