Friday, October 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशजबलपुर में रोजगार मेला का आयोजन 21 जून को

जबलपुर में रोजगार मेला का आयोजन 21 जून को

जबलपुर (लोकराग)। जबलपुर जिला रोजगार कार्यालय द्वारा युवाओं को निजी क्षेत्र की कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने शुक्रवार 21 जून को कटंगा टीवी टावर के पास उद्योग भवन के चतुर्थ तल पर स्थित जिला रोजगार कार्यालय में रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा।

रोजगार मेले में निजी कंपनियों द्वारा दसवीं, बारहवीं, स्नातक, आईटीआई एवं पॉलिटेक्निक डिप्लोमा योग्यता वाले 18 से 30 वर्ष की आयु वार्ग के आवेदकों को साक्षात्कार के माध्यम से चयनित किया जायेगा।

आवेदक सुबह 11 से 3 बजे तक अपना बायोडाटा, शैक्षणिक एवं अन्य प्रमाण पत्रों के साथ आयोजन स्थल पर उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

Related Articles

Latest News