जबलपुर। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा किसानों के हित में विकसित भारत विस्तार ऐप के शुभारंभ अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर नानाजी देशमुख पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय, जबलपुर (म.प्र.) के कुलपति डॉ. मंदीप शर्मा के मार्गदर्शन एवं निदेशक विस्तार शिक्षा, डॉ सुनील नायक, अदिष्ठाता डॉ. राजेश कुमार शर्मा तथा डॉ. एस.के. महाजन ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस आयोजन में कुल 95 किसान शामिल हुए और उन्होंने ऐप के उपयोग, लाभ तथा कृषि क्षेत्र में इसके संभावित योगदान के बारे में जानकारी प्राप्त की। किसानों ने इसे कृषि विस्तार सेवाओं को सुलभ बनाने वाला एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
इस ऐप के मुख्या बिंदु जयस्व की
• भारत विस्तार ऐप किसानों तक वैज्ञानिक जानकारी और कृषि तकनीक पहुँचाने का डिजिटल माध्यम है।
• कार्यक्रम में किसानों को ऐप के उपयोग की विधि और इसके लाभों पर विस्तार से जानकारी दी गई।
• विश्वविद्यालय और मंत्रालय के विशेषज्ञों ने किसानों के प्रश्नों का समाधान किया तथा भविष्य की योजनाओं पर भी प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के सञ्चालन मैं डॉ प्रमोदे शर्मा, डॉ रूचि सिंह, डॉ अनिल शिंदे, डॉ शिवमोहन, डॉ हरी आर का सहयोग रहा











