LHB : जबलपुर.भारतीय रेलवे यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और आधुनिक यात्रा अनुभव उपलब्ध कराने के लिए लगातार सुविधाओं का विस्तार कर रही है। इसी दिशा में अधिक से अधिक ट्रेनों में आधुनिक लिंक हॉफमैन बुश (एलएचबी) कोच लगाए जा रहे हैं।
LHB : पश्चिम मध्य रेल से प्रारम्भ/टर्मिनेट गाड़ी संख्या 01665/01666 रानी कमलापति–अगरतला–रानी कमलापति एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन के रेक को रेल प्रशासन द्वारा परंपरागत आईसीएफ कोचों के स्थान पर चरणबद्ध रूप से अत्याधुनिक एलएचबी कोच लगाने का निर्णय लिया है. एलएचबी रैक से संचालित ट्रेन की जानकारी इस प्रकार है-
गाड़ी संख्या 01665 रानी कमलापति–अगरतला स्पेशल 09 जुलाई से एलएचबी रेक एवं 23 जुलाई से संशोधित एलएचबी रेक संरचना तथा गाड़ी संख्या 01666 अगरतला–रानी कमलापति स्पेशल 12 जुलाई से एलएचबी रेक एवं 26 जुलाई से संशोधित एलएचबी रेक संरचना के साथ संचालित होगी.
वर्तमान कोच संरचना- 04 सामान्य कोच, 05 एसी-3 टियर कोच, 01 एसी-2 टियर कोच, 11 स्लीपर कोच, 02 गार्ड सह लगेज व ब्रेक वैन सहित कुल 23 कोच हैं.
एलएचबी रेक संरचना (09 एवं 12 जुलाई से)- 04 सामान्य कोच, 05 एसी-3 टियर कोच, 01 एसी-2 टियर कोच, 10 स्लीपर कोच एवं 02 जनरेटर कार सहित कुल 22 कोच होंगे.
संशोधित एलएचबी रेक संरचना (23 एवं 26 जुलाई से)- 04 सामान्य कोच, 05 एसी-3 टियर कोच, 01 एसी-3 टियर इकोनॉमी कोच, 02 एसी-2 टियर कोच, 08 स्लीपर कोच एवं 02 जनरेटरकार सहित कुल 22 कोच होंगें.
उल्लेखनीय है कि एलएचबी कोच पारंपरिक आईसीएफ कोचों की तुलना में अधिक सुरक्षित, आरामदायक एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त होते हैं. उच्च गति पर संचालन क्षमता, हल्के वजन एवं उन्नत डिज़ाइन के कारण ये कोच यात्रियों को अधिक सहज, सुरक्षित और सुखद यात्रा अनुभव प्रदान करते हैं.











