Sunday, March 15, 2026
Homeमध्य प्रदेशलिव.इन पार्टनर ने युवती की हत्या की,कॉलेज परिसर में किया हमला

लिव.इन पार्टनर ने युवती की हत्या की,कॉलेज परिसर में किया हमला

इंदौर। एमपी के इंदौर स्थित सुगनीदेवी कॉलेज परिसर में गंभीर हालत में मिली युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवती को राहगीरों ने घायल अवस्था में एमवाय अस्पताल पहुंचाया था। उसके हाथों और शरीर पर कई टैटू बने हुए थे, वहीं शरीर पर ब्लेड से काटने के निशान भी पाए गए थे। शुरुआती जांच में डॉक्टरों को उसके साथ ज्यादती की आशंका हुई, जिसके चलते सैंपल भी लिए गए थे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवती की मुकेश कोरी उम्र 45 वर्ष निवासी तीन पुलिया के साथ दोस्ती थी। जिसके चलते दोनों लिव इन में रहने लगे। दोनों ही नशे के आदी थी। मुकेश को शक था कि युवती के किसी और युवक के साथ संबंध है। जिसके चलते बीती रात दोनों के बीच विवाद हो गया।

नशे की हालत में दोनों लड़ते लड़ते खाली मैदान में पहुंच गए, जहां पर मुकेश ने युवती पर पत्थर पटक दिया। जिसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस को पूछताछ में पता चला कि युवती मूल रुप से इटारसी की रहने वाली थी और पिछले कुछ वर्षों से इंदौर में रह रही थी।

उसके शरीर पर कई टैटू गुदे हुए थे। वहीं पुलिस की हिरासत में आए मुकेश ने बताया कि चार दिनों से युवती उसके साथ रह रही थी। देर रात करीब साढ़े तीन बजे दोनों ने परदेशीपुरा इलाके से अवैध शराब खरीदी और पी। इसके बाद वे एक ग्राउंड में बैठ गए।

इसी दौरान युवती के अन्य लोगों से संबंधों को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। नशे की हालत में मुकेश ने पत्थर उठाकर युवती के सिर और मुंह पर ताबड़तोड़ वार कर दिए और मौके से फरार हो गया। सुबह करीब साढ़े छह बजे लोगों ने युवती को गंभीर हालत में पड़ा देखा और पुलिस एफआरवी को सूचना दी। पुलिस ने उसे एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Related Articles

Latest News