Friday, October 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशलोक सभा चुनाव 2024: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया गुना-शिवपुरी का चौगुना विकास...

लोक सभा चुनाव 2024: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया गुना-शिवपुरी का चौगुना विकास का दावा

भोपाल (हि.स.)। सिंधिया परिवार और आप सबके बीच में हृदय का संबंध है। हम एक दूसरे के लिए मर मिटने के लिए भी तैयार रहते हैं। मैं अपना सौभाग्य मानता हूं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुना-शिवपुरी और अशोकनगर क्षेत्र की जनता के विकास के लिए मुझे मौका दिया है। यह क्षेत्र मेरा दिल का टुकड़ा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का साथ सबका विकास, आपका विश्वास, मेरे प्रयास से मिलकर क्षेत्र का चौगुना विकास करेंगे। यह बात केन्द्रीय मंत्री व पार्टी प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को शिवपुरी चुनाव कार्यालय का शुभारंभ करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि खेत में बीज बोया, खाद, पानी दिया आज उसी किसान के आशीर्वाद से मेहनत से फसल उगी और वह फसल उस खेत को छोड़कर कैसे कहीं जा सकती है। केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमें हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने का लक्ष्य दिया है। श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के लिए आंदोलन किया और उन्होंने अपना बलिदान तक दे दिया। इसलिए हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाकर डॉ. मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि देंगे। जनता के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओें की मेहनत से हम देश में 370 संसद जीते इस लक्ष्य को हम अपने पोलिंग बूथ से शुरूआत करेंगे। कैसे 370 वोट हम पार्टी के पक्ष में बढ़ाएंगे उस दिशा पर कार्य करना है। प्रधानमंत्री ने जो टारगेट हमें दिया है उसे हमें अपने विधानसभा, मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ को मजबूत बनाकर रिकॉर्ड बनाना है।

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि प्रत्येक मतदान केन्द्र पर शायद कोई व्यक्ति बचा हो जो भारतीय जनता पार्टी का लाभार्थी न हो। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आव्हान करते हुए कहा कि वह आज से ही चुनाव में लग जाएं। सभी समाजों को इकट्ठा करें, एक-एक लाभार्थी से संपर्क करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं को फिर एक बार मोदी सरकार, बूथ जीता चुनाव जीता, मेरा बूथ सबसे मजबूत करने का संकल्प दिलाया।

Related Articles

Latest News