Friday, October 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशमदनमहल-माढ़ोताल पुलिस ने पकडें गांजा तस्कर, युवती सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, 10...

मदनमहल-माढ़ोताल पुलिस ने पकडें गांजा तस्कर, युवती सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, 10 लाख का गांजा जब्त

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में माढ़ोताल व मदनमहल पुलिस ने अभियान चलाते हुए गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से पुलिस ने करीब दस लाख रुपए का गांजा जब्त किया है।

पकड़े गए आरोपियों ने एक महिला भी शामिल है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि उक्त गांजा की खेप कहां से लाए है, किसे सप्लाई करने वाले थे।

इस संबंध में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दीनदयाल चौक माढ़ोताल तालाब शंकर मंदिर के पास 2 व्यक्ति 1-1 काले व कत्थाई रंग के पि_ू बैग लिये बैठे हुये दिखे जो पुलिस को देखकर भागने लगे।

पुलिस ने पकड़कर पूछताछ की तो अपना नाम अंकित रैकवार उम्र 19 वर्ष निवासी फकीरचंद अखाना हनुमानताल एवं किशन मलिक उम्र 26 निवासी पावर हाउस के पास संजय नगर अधारताल बताया।

जिनकी तलाशी लेने पर मोबाईल एवं 4-4 पैकिटों में गांजा रखे मिले। दोनों के कब्जे से 8 किलो 43 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया।

इसी तरह मदनमहल पुलिस ने लिंक रोड पर एक युवती खुशी पिता मनमोहन सिंह कौर उम्र 21 वर्ष निवासी बादशाह हलवाई गली नम्बर 3 ग्वारीघाट को पकड़ा है। इसके पास रखे ट्राली बैग में रखा 12 किलो 251 ग्राम गांजा कीमती 6 लाख 12 हजार 500 रूपये का बरामद किया गया।

Related Articles

Latest News