Homeमध्य प्रदेशMadhya Pradesh में अडानी का बड़ा दांव, अब शिवपुरी में बनेंगे आधुनिक...

Madhya Pradesh में अडानी का बड़ा दांव, अब शिवपुरी में बनेंगे आधुनिक हथियार

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के लिए रविवार, 5 जुलाई का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ। शिवपुरी के कैलारस में आयोजित भव्य समारोह में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, मुख्यमंत्री मोहन यादव तथा अडानी ग्रुप के निदेशक करण अडानी और जीत अडानी ने ₹2,500 करोड़ की लागत से बनने वाली अत्याधुनिक डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री का शिलान्यास किया।

इस मेगा प्रोजेक्ट में गोला-बारूद, हाईटेक हथियार और मिशन-रेडी मिसाइलों का निर्माण किया जाएगा, जिससे भारत की रक्षा उत्पादन क्षमता को नई मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान अडानी ग्रुप के निदेशक जीत अडानी ने बताया कि इस डिफेंस फैक्ट्री के शुरू होने से करीब 10,000 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर मिलेंगे, जिससे शिवपुरी क्षेत्र के औद्योगिक और आर्थिक विकास को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा।

राज्य के लिए गेमचेंजर साबित होगी डिफेंस फैक्ट्री– cm

कोलारस के पाली गांव में नेशनल हाईवे-27 के किनारे अडानी ग्रुप 2500 करोड़ की लागत से डिफेंस फैक्ट्री लगाएगा. डिफेंस फैक्ट्री का शिलान्यास करने के बाद सीएम मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा- ये डिफेंस फैक्ट्री मध्यप्रदेश के लिए गेमचेंजर साबित होगी. इस डिफेंस फैक्ट्री से मध्यप्रदेश के औद्योगिक को तो बढ़ावा मिलेगा ही साथ ही डिफेंस क्षेत्र में भी मध्यप्रदेश में अपनी बड़ी उपस्थिति दर्ज कराएगा. सीएम ने कहा कि इस डिफेंस फैक्ट्री के निर्माण से बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित होगा, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे.

सेना की ताकत बढ़ाएंगे शिवपुरी में बने हथियार- सिंधिया

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा- आज का दिन शिवपुरी के इतिहास में नई इबारत लिख रहा है. यह सिर्फ एक डिफेंस फैक्ट्री का शिलान्यास नहीं, बल्कि जिले को औद्योगिक विकास, रक्षा उत्पादन और आत्मनिर्भर भारत के विजन से जोड़ने वाला ऐतिहासिक क्षण है. सिंधिया ने आगे कहा कि जब भी देश की रक्षा के लिए युद्ध होगा, तब शिवपुरी में बने हथियार और गोला-बारूद देश की सीमाओं तक पहुंचेंगे और भारतीय सेना की ताकत बढाएंगे.

2030 तक करीब 1 लाख 20 हजार नौकरियां देगा अडानी समूह- जीत अडानी

वहीं अडानी समूह के निदेशक जीत अडानी ने कहा- इस डिफेंस फैक्ट्री के साथ ही अडानी समूह ने मध्यप्रदेश में 1 लाख 10 हजार करोड़ रुपये निवेश करने का ऐलान किया है. अलग-अलग क्षेत्रों में ये निवेश किया जाएगा और 2030 तक मध्यप्रदेश में अडानी समूह 1 लाख से भी ज्यादा लोगों को रोजगार देगा.

Related Articles

Latest News