मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है, जिसके चलते फिलहाल ठंड से राहत है, लेकिन गुरुवार से ठंड तेज ठंड पड़ने की संभावना है। आज सुबह जबलपुर में 11.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं उत्तरी सर्द हवाओं के कारण ठंड का एहसास हुआ।
मौसम विभाग के अनुसार आज मंगलवार को ग्वालियर-चंबल में हल्की बारिश होने का अनुमान है। वहीं कल बुधवार को ग्वालियर, श्योपुर, दतिया, मुरैना, भिंड में हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में कोहरा रहेगा।
मौसम विभाग का कहना है कि मध्यप्रदेश में अभी मौसम का मिला-जुला असर है। उत्तर दिशा से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण प्रदेश में ठंड का असर है। बर्फीली हवाओं की वजह से ही रात के तापमान में ज्यादा गिरावट हो रही है।





![लग्जरी कारों के शौकीन हो जाएं तैयार, इस महीने लॉन्च होंगी 4 जबरदस्त गाड़ियां Mercedes-Benz GLC Electric]](https://lokraag.com/wp-content/uploads/2026/11/Mercedes-Benz-GLC-Electric-324x160.jpg)




