Monday, June 15, 2026
Homeमध्य प्रदेशस्मार्ट मीटरिंग पर एमपी के बिजली अधिकारियों ने दिल्ली में आयोजित ऑल...

स्मार्ट मीटरिंग पर एमपी के बिजली अधिकारियों ने दिल्ली में आयोजित ऑल इंडिया कांफ्रेंस में दी प्रस्तुति

कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज और केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के तत्वावधान में नई दिल्ली की होटल ली मेरिडियन में 6 मई को स्मार्ट मीटरिंग पर ऑल इंडिया लेवल कांफ्रेंस का आयोजन किया गया।

कांफ्रेंस में स्मार्ट मीटर की बेस्ट प्रेक्टिस एवं केस स्टडीज इन इम्प्लिमेंटेशन पर व्याख्यान व अन्य प्रश्नोत्तरी सत्र का आयोजन हुआ।

ऑल इंडिया लेवल के इस आयोजन में मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर से स्मार्ट मीटर परियोजना निदेशक रवि मिश्रा और स्मार्ट मीटर कंट्रोल सेंटर प्रभारी नवीन गुप्ता ने भाग लिया।

रवि मिश्रा ने जहां इंदौर में लागू स्मार्ट मीटर परियोजना की बेस्ट प्रेक्टिस पर व्याख्यान दिया। वहीं नवीन गुप्ता समूह चर्चा व प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में इंदौर क्षेत्र में स्मार्ट मीटर योजना से आए बदलाव व भविष्य की संभावनाओं पर अपनी बात रखी।

 

Related Articles

Latest News