Friday, October 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशपन्ना में महिंद्रा एजेंसी पर बड़ा आरोप,नई गाड़ी के नाम पर ग्राहकों...

पन्ना में महिंद्रा एजेंसी पर बड़ा आरोप,नई गाड़ी के नाम पर ग्राहकों को थमाई पुरानी कार

अगर आप भी लग्जरी और महंगी गाड़ियों के शौकीन हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। क्योंकि जिस गाड़ी को आप अपनी शान और स्टेटस के लिए खरीद रहे हैं, वह गाड़ी कही आपके साथ भी धोखे का कारण न बन जाए,

कुछ ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से सामने आया है, जहां महिंद्रा कंपनी की एजेंसी पर गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि एजेंसी द्वारा नई गाड़ी के नाम पर कई किलोमीटर चली हुई कार ग्राहकों को सौंप दी गई। खास बात यह है कि ऐसा मामला एक नहीं बल्कि दो ग्राहकों के साथ सामने आया है।

जब ग्राहकों को अपनी गाड़ियों की सच्चाई पता चली, तो वे सीधे एजेंसी पहुंचे और मामले की शिकायत की। इस दौरान एजेंसी में जमकर बवाल भी देखने को मिला।

हालांकि, कैमरे के सामने एजेंसी के कर्मचारी कुछ भी कहने से बचते नजर आए। वही अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन न करते हुए मीडिया और शिकायतकर्ता पर उल्टा दबाव बनाने लगे

सवाल यह है कि तीन दिन पहले उठाई गई गाड़ी के पीछे आखिरकार इतनी बड़ी साजिश कंपनी ने क्यों कि, यह सवाल उठता है लेकिन इन सब के बाद भी कंपनी के कर्मचारियों का गैर जिम्मेदार रवैया भी सामने आया है हालांकि शिकायतकर्ता पूरा मामला कोर्ट में ले जाने की तैयारी कर रही है

Related Articles

Latest News