Sunday, September 6, 2026
Homeमध्य प्रदेशMP में शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 18 सितंबर तक...

MP में शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 18 सितंबर तक बढ़ी आवेदन की तारीख

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पहली बार आयोजित होने जा रही शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है। अब शिक्षक 18 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे, जबकि आवेदन में संशोधन के लिए 20 सितंबर तक का समय दिया गया है। जल्द ही इससे संबंधित सूचना एमपी ऑनलाइन और कर्मचारी चयन मंडल के पोर्टल पर जारी की जाएगी। परीक्षा ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन मोड में भी आयोजित करने का विकल्प रखा गया है। बताया जा रहा है कि आवेदन की अपेक्षाकृत कम संख्या को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग और कर्मचारी चयन मंडल के बीच हुई चर्चा के बाद आवेदन की तारीख बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

अब तक सिर्फ 12 हजार आवेदनल-

परीक्षा के दायरे में आने वाले शिक्षकों की संभावित संख्या करीब डेढ़ लाख है, लेकिन 3 सितंबर की रात 12 बजे तक 12 हजार से ज्यादा आवेदन ही आए थे. कम आवेदन को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग और कर्मचारी चयन मंडल के बीच चर्चा हुई. इसके बाद आवेदन की अंतिम तारीख 4 सितंबर से बढ़ाकर 18 सितंबर करने का निर्णय लिया गया. आवेदन और संशोधन से जुड़ी नई तारीख की जानकारी जल्द ही एमपी ऑनलाइन और कर्मचारी चयन मंडल के पोर्टल पर दिखाई देगी.

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हो रही परीक्षा –

सुप्रीम कोर्ट ने मई 2026 में आदेश दिया था कि 1998 से 2009 के बीच नियुक्त हुए शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करनी होगी. इसके बाद कर्मचारी चयन मंडल ने पहले 21 अगस्त से 4 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन मांगे थे. अब आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 18 सितंबर कर दी गई है.

कंप्यूटर नहीं चलाने वाले शिक्षकों के लिए ऑफलाइन की सुविधा होगी –

शिक्षक संगठनों ने स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह और लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह से मुलाकात की. ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन परीक्षा का विकल्प देने की मांग की थी. संगठनों का कहना था कि कई शिक्षक कंप्यूटर चलाने में सहज नहीं हैं, इसलिए उनके लिए ऑफलाइन परीक्षा का विकल्प होना चाहिए. स्कूल शिक्षा विभाग और कर्मचारी चयन मंडल के बीच चर्चा के बाद ऑफलाइन परीक्षा का विकल्प देने पर सहमति बन गई है. इससे कंप्यूटर का इस्तेमाल नहीं कर पाने वाले शिक्षक भी परीक्षा में शामिल हो सकेंगे.

Related Articles

Latest News