Friday, October 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशएमपी में चुनाव आयोग के निर्देश पर कई पुलिस अधिकारियों के तबादले

एमपी में चुनाव आयोग के निर्देश पर कई पुलिस अधिकारियों के तबादले

मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश के बाद प्रदेश के गृह विभाग ने पुलिस अधिकारियों को उनके वर्तमान पद स्थापना स्थल से हटाकर अन्यत्र पदस्थ करने के आदेश जारी किए हैं।

जानकारी के अनुसार गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में दो सहायक पुलिस महानिरीक्षक और तीन उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों का तबादला किया गया है, इसके अतिरिक्त एक उप पुलिस अधीक्षक का तबादला निरस्त करने का भी उल्लेख किया गया है।

आदेश में पुलिस मुख्यालय में पदस्थ सहायक पुलिस महानिरीक्षक (योजना) अभिषेक दीवान को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहडोल पदस्थ किया है, जबकि पुलिस मुख्यालय में पदस्थ सहायक पुलिस महानिरीक्षक केएल बंजारे को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैहर जिला बालाघाट पदस्थ किया है।

इसके अलावा गृह विभाग के आदेश में पुलिस मुख्यालय में पदस्थ कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक (अअवि) भरत नोटिया को गुना का कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक (अजाक ) सीहोर प्रवीण त्रिपाठी को लहार जिला भिंड का कार्यवाहक एसडीओपी पदस्थ किया गया है।

पुलिस मुख्यालय में पदस्थ कार्यवाहक डीएसपी (प्रशासन ) ब्रजेश भार्गव को एसडीओपी पांढूर्ना पदस्थ किया है। वहीं गृह विभाग ने उप पुलिस अधीक्षक प्रियंका पांडे का छिंदवाड़ा से एसडीओपी के पद पर पांढूर्ना किया गया तबादला निरस्त कर दिया है।

Related Articles

Latest News