Monday, August 31, 2026
Homeमध्य प्रदेशMP में बंपर भर्ती का ऐलान: 2 लाख पदों पर होगी नियुक्ति,...

MP में बंपर भर्ती का ऐलान: 2 लाख पदों पर होगी नियुक्ति, 18 हजार पुलिस और 10 हजार शिक्षक पद शामिल

मध्य प्रदेश में रोजगार को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा ऐलान किया है। ओरछा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में करीब 2 लाख पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें पुलिस विभाग के 18 हजार से अधिक पद और स्कूल शिक्षा विभाग में करीब 10 हजार शिक्षक पद शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए बड़े स्तर पर भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ा रही है। इन भर्तियों के माध्यम से बड़ी संख्या में युवाओं को सरकारी सेवा में आने का अवसर मिलेगा।

किसानों के लिए भी बड़े ऐलान –

ओरछा में मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए भी बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि किसानों को अब दिन में भी पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाएगा. सरकार का फोकस किसानों को बेहतर बिजली आपूर्ति और कृषि क्षेत्र को मजबूत करने पर है. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार गांवों का विकास, गरीबों का सम्मान, युवाओं को रोजगार और किसानों को सहयोग जैसे चार प्रमुख आधारों पर आगे बढ़ेगी. उन्होंने दावा किया कि सरकार की योजनाएं आर्थिक कारणों से बंद नहीं की गई हैं और बजट की कोई कमी नहीं है.

आर्थिक स्थिति पर भी जोर –

सीएम मोहन यादव ने प्रदेश के विकास और आर्थिक स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान राज्य का बजट करीब 55 करोड़ रुपये था, जबकि आज मध्य प्रदेश सरकार का बजट 4 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

धार्मिक पर्यटन को भी बढावा –

मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकाल लोक के विकास के बाद धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिला है. उनके मुताबिक बड़ी संख्या में श्रद्धालु धार्मिक स्थलों पर पहुंच रहे हैं और सरकार धार्मिक पर्यटन के जरिए राज्य का राजस्व बढ़ाने की दिशा में काम करेगी. उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास और विरासत पर गर्व करने का समय है. सरकार पर्यटन और धार्मिक स्थलों के विकास के साथ आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ाने पर जोर दे रही है.

2028 बहनों को समर्पित वर्ष होगा

मुख्यमंत्री ने महिलाओं को लेकर भी बड़ा संकेत दिया. उन्होंने कहा कि 2028 को बहनों को समर्पित वर्ष बनाया जाएगा. इससे माना जा रहा है कि आने वाले समय में सरकार का फोकस महिला कल्याण और आधी आबादी से जुड़ी योजनाओं पर भी बढ़ेगा.

Related Articles

Latest News