Friday, October 23, 2026
Homeमध्य प्रदेश12वीं की नाबालिग छात्रा से दरिंदगी, जंगल में सामूहिक दुष्कर्म

12वीं की नाबालिग छात्रा से दरिंदगी, जंगल में सामूहिक दुष्कर्म

नरसिंहपुर। एमपी के नरसिंहपुर जिले के मुंगवानी थाना क्षेत्र अंतर्गत बचई क्षेत्र के जंगल में एक नाबालिग 12वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया गया है कि यह घटना करीब एक माह पूर्व की है, लेकिन पीडि़त पक्ष द्वारा शिकायत दर्ज न कराए जाने के कारण मामला अब तक उजागर नहीं हो सका था। पीडि़ता की उम्र 17 वर्ष 4 माह बताई गई है।

पुलिस ने पीडि़ता के बयान के आधार पर आठ आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है, जिनमें एक आरोपी अज्ञात बताया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो, एससीएसटी एक्ट सहित अन्य सुसंगत धाराओं के तहत मामला कायम किया गया है। सूत्रों के अनुसार, प्रकरण में अधिकांश आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।

पुलिस ने खुद लिया मामले का संज्ञान

यह मामला पुलिस अधीक्षक डा. ऋषिकेश मीणा के संज्ञान में आया, तो उन्होंने इसे बेहद गंभीरता से लिया। आवश्यक जानकारी जुटाने के बाद पुलिस तत्काल पीडि़ता तक पहुंची। पुलिस द्वारा पीडि़ता का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया और उसके बयान दर्ज कर विधिवत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर रात भर दबिश की कार्रवाई चलती रही। एसपी का कहना है कि मामले की जांच पूरी संवेदनशीलता और कानूनी प्रक्रिया के तहत की जा रही है तथा पीडि़ता को आवश्यक सुरक्षा और सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

Related Articles

Latest News