Homeमध्य प्रदेशMKB College : वार्षिक प्रतिभा सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह का...

MKB College : वार्षिक प्रतिभा सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह का किया गया आयोजन

जबलपुर । शासकीय मानकुँवर बाई कला एवं वाणिज्य स्वशासी महिला महाविद्यालय जबलपुर में वार्षिक स्नेह सम्मेलन उमंग-2026, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. स्मृति शुक्ल के निर्देशन एवं स्नेह सम्मेलन प्रभारी डॉ. कामना श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में आज दिनाँक 20/02/2026 को महाविद्यालय में वार्षिक प्रतिभा सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संगीत की छात्राओं के द्वारा स्वागत गीत से हुआ।

साथ ही अतिथियों को वैच लगाकर कर एवं शॉल श्रीफल, स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. प्रदीप दुबे, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ, देहली एम.आर.आई सेन्टर जबलपुर, मुख्य वक्ता डॉ. शिरीष जामदार वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ, डायरेक्टर त्रिवेणी हॉस्पिटल, जबलपुर, विशिष्ट अतिथि श्री योगेन्द्र सिंह ठाकुर, अध्यक्ष महाविद्यालय जनभागीदारी समिति, मंचासीन थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. स्मृति शुक्ल ने की और कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महाविद्यालय की छात्राएं अनेक विधाओं में अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का परिचय दिया हैं एवं महाविद्यालय का नाम आलोकित किया है।

इन छात्राओं को पुरस्कृत करने तथा उन्हें संस्कारित करने हेतु समाज के विशिष्ट समाजसेवी चिकित्सकों को आमंत्रित किया गया है।

ऐसे विशिष्ट व्यक्तित्व अपने वक्तव्यों के माध्यम से छात्राओं को नैतिक मूल्यों के साथ राष्ट्र प्रेम, पर्यावरण जागरूकता और पारिवारिक प्रेम की शिक्षा देते हैं जिससें छात्राएं एक कर्तव्य निष्ठ नागरिक बनकर समाज और राष्ट्र निर्माण मे अपना योगदान देती है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. प्रदीप दुबे ने अपने उदबोधन में कहा कि भारतीय परंपरा में अस्पृश्यता पाप है एवं भारत विश्व का सबसे युवा देश है। भारतीय युवाओं ने शक्ति और उर्जा का विदेशो में प्रदर्शन किया है।

मुख्य वक्ता डॉ. शिरीष जामदार ने कहा कि कामयाब होने के लिए साकारात्मक सोच ही काफी नही बल्कि बुद्धि और विवेक से काम लेना आवश्यक है।
विशिष्ट अतिथि श्री योगेन्द्र सिंह ठाकुर ने अपने उदबोधन में छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पुरस्कार छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए दिया जाता हैं, भविष्य में अपेक्षा हैं कि आप और आगे बढ़े तथा महाविद्यालय और अपने परिवार का नाम रोशन करें। कार्यक्रम के समापन में छात्रा शचि गौतम के द्वारा भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किया।

आज के कार्यक्रम में युवा उत्सव के अंतर्गत महाविद्यालय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताएं, वाद-विवाद, भाषण, रूपाकंन, संगीत, स्क्रिप्ट, ड्रामा, माइम, नृत्य तथा स्नेह सम्मेलन के अंतर्गत आयोजित नृत्य (एकल एंव समूह), गायन, मेंहदी, रंगोली, सलाद, कलश सज्जा, पूजा थाली आदि विधाओं में प्रथम, द्वित्तीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार प्राप्त कर छात्राओं के चेहरे खिल उठे।

आज के कार्यक्रम के समिति के सदस्य डॉ. नंदिनी भारिल्ल, डॉ. सपना चौहान, डॉ. सुषमा मेहरा, डॉ. तुलिका गौतम, डॉ.एम.ए. आरिफ का सक्रिय सहयोग रहा एवं डॉ मनोज प्रियदर्शन, डॉ. ब्रम्हानंद त्रिपाठी, डॉ अर्चना देवलिया, डॉ आर एन श्रीवास्तव, डॉ दीपक श्रीवास्तव, डॉ. उषा कैली, डॉ. चन्द्रशेखर राजहंस, डॉ संध्या पचौरी, डॉ सुनीति सेन, डॉ वरूण राय, डॉ सुनीता मिश्रा, डॉ. अखिलेश शर्मा, डॉ. वरूण राव, डॉ. बलिराम अहिरवार, डॉ शिवनारायण परते. डॉ किरण कुमार, डॉ. इन्द्रसिंह वरकडे, डॉ अंजना धुर्वे, डॉ ज्योत्स्ना झारिया, डॉ स्वाति इंदुरख्या, डॉ मोनिका बवेले, डॉ, श्वेता भवदीया, डॉ कुसुम प्रजापति, डॉ. स्वाति इन्दुरख्या, डॉ. ज्योत्स्ना झारिया, डॉ सविता तिवारी, डॉ नेहा शाक्य, डॉ बसंती अग्रवाल, डॉ अर्चना सतनामी, डॉ हर्षा सिसोदिया, आदि महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं समस्त कर्मचारी तथा बडी छात्राएँ उपस्थित रही एवं कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ. नुपुर निखिल देशकर, एवं डॉ. अर्चना सिंह, के द्वारा किया गया। एवं अंत में डॉ. अरूणा के द्वारा सभी को धन्यवाद प्रेषित किया गया।

Related Articles

Latest News