Homeमध्य प्रदेशMP के रायसेन सड़क हादसे में 5 मृत, 20 से ज्यादा घायल

MP के रायसेन सड़क हादसे में 5 मृत, 20 से ज्यादा घायल

MP : मध्य प्रदेश के रायसेन-भोपाल मार्ग पर शुक्रवार सुबह बिलखिरिया के पास हुए भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। दो यात्री बसों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भयावह थी कि एक बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वह अनियंत्रित होकर पास की पुलिया से जा टकराई।

बताया जा रहा है कि एक बस रायसेन से भोपाल जा रही थी, जबकि दूसरी भोपाल से सागर जिले के केसली की ओर रवाना हुई थी। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे तथा घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

MP : घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई. कई यात्री बस के अंदर फंस गए, जबकि कुछ को गंभीर चोटें आईं. सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए और घायलों को निकालकर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया. घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए. प्रशासन की निगरानी में राहत एवं बचाव कार्य जारी है. पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है.

Related Articles

Latest News