Homeमध्य प्रदेशMP : नौरादेही टाइगर रिजर्व में बाघ का मिला शव, 1 माह...

MP : नौरादेही टाइगर रिजर्व में बाघ का मिला शव, 1 माह पहले ही कान्हा से लाया गया था

सागर. एमपी के सागर जिले के वीरांगना रानी दुर्गावती (नौरादेही) टाइगर रिज़र्व में एक बाघ का शव मिलने से वन महकमे में हड़कम्प मच गया है.

गौरतलब है कि यह बाघ एक महीने पहले ही कान्हा से नौरादेही भेजा गया था और इसे टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में छोड़ा गया था. इस बाघ का रविवार 15 फरवरी की शाम को मानेगांव बीट में शव मिला है.

इस बाघ को 18-19 जनवरी की रात में रेडियो कॉलर लगाकर टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में छोड़ा गया था और उसकी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही थी. पिछले दो दिनों से बाघ की एक ही जगह लोकेशन मिलने पर टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने जाकर देखा, तो बाघ मारा हुआ मिला.

एक ही जगह मिल रही थी लोकेशन

नौरादेही टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर रजनीश कुमार सिंह ने बताया कि 15 फरवरी को वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के कोर एरिया के मोहाली परिक्षेत्र के मानेगांव बीट के कक्ष क्रमांक 159 में शाम 5:30 बजे बाघ का शव मिला. इस बाघ को 18 – 19 जनवरी की दरमियानी रात को रेडियो कॉलर लगाकर वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में छोड़ा गया था.

तब से ही मॉनिटरिंग दल उसकी लगातार मॉनीटरिंग कर रहा था. विगत दो दिवसों से उस बाघ की लोकेशन एक जगह ही आ रही थी. अत: मॉनिटरिंग दल को चिंता हुई और उसने नजदीक जाकर देखा तो उन्हें बाघ मृत मिला.

अंधेरा हो जाने के कारण डॉग स्क्वायड से सर्च, अन्य अन्वेषण एवं राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के प्रोटोकॉल के अनुरूप पोस्टमार्टम आज 16 फरवरी को प्रात: किया जा रहा है.

Related Articles

Latest News