Homeमध्य प्रदेशMP : नर्मदा नदी में बिहार के 4 मजदूर डूबे, 2 तैरकर...

MP : नर्मदा नदी में बिहार के 4 मजदूर डूबे, 2 तैरकर निकले, 2 की तलाश जारी

भोपाल. एमपी के सीहोर जिले में में नर्मदा नदी के नीलकंठ घाट पर नाव पलटने से डूबे बिहार के 2 मजदूर अब तक लापता हैं। एसडीआरएफ टीम का सर्च ऑपरेशन जारी है।

बिहार से काम की तलाश में आए 4 मजदूर शुक्रवार की दोपहर मछली पकडऩे नर्मदा नदी में गए थे।

तेज हवा से नाव असंतुलित होकर पलट गई। 2 मजदूर तैरकर बाहर निकल आए। वहीं 2 मजदूर डूब गए।
शुक्रवार दोपहर को नाव पलटने की सूचना मिलने पर स्ष्ठक्रस्न की टीम फौरन नीलकंठ घाट पर पहुंची थी।

अंधेरा होने तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन दोनों मजदूरों का कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार शाम को रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया था।

Rescue operation continues since Saturday morning

एसडीआरएफ की टीम ने शनिवार 28 मार्च की सुबह होते ही दोबारा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन अब तक दोनों मजदूरों का कुछ पता नहीं चला है। रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। दोनों मजदूरों की तलाश की जा रही है।

While trying to save a young man, another man also drowned.

पुलिस के मुताबिक चारों युवक बिहार के रहने वाले हैं और काम की तलाश में सीहोर आए थे। चारों आपस में रिश्तेदार हैं। जब उन्हें कोई काम नहीं मिला तो वे मछली पकडऩे के लिए नर्मदा नदी के नीलकंठ घाट पर पहुंचे। दोपहर करीब 3 बजे तेज हवा चली और नाव पलट गई।

3 युवक तैरना जानते थे। वे बाहर निकलने लगे, एक युवक को तैरना नहीं आता था। उसके साथी ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन दोनों डूब गए।

Related Articles

Latest News