Thursday, May 21, 2026
Homeमध्य प्रदेशMP Heatwave : आग उगल रहा MP , 46°C के पार पहुंचा...

MP Heatwave : आग उगल रहा MP , 46°C के पार पहुंचा पारा, कई जिलों में रेड अलर्ट जारी

MP Heatwave :  मध्य प्रदेश में मई की शुरुआत में ही गर्मी ने विकराल रूप धारण कर लिया है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 17 मई को प्रदेश के अधिकांश हिस्से भीषण हीटवेव की चपेट में रहेंगे, जिसके चलते इंदौर, उज्जैन समेत कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दोपहर के समय चलने वाली तपती और झुलसा देने वाली गर्म हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ाएंगी, वहीं तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने की संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों ने खासतौर पर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है, क्योंकि आने वाले दिन प्रदेशवासियों के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण साबित हो सकते हैं।
MP Heatwave
MP Heatwave
MP Heatwave : The mercury crossed 46 degrees in Malwa-Nimar and Gwalior-Chambal.

इस बार की गर्मी ने पिछले कई रिकॉर्ड्स को खतरे में डाल दिया है. खासकर मालवा-निमाड़ और ग्वालियर-चंबल के इलाकों में सूरज की तपिश सबसे ज्यादा महसूस की जा रही है. मौसम विभाग के मुताबिक, इन क्षेत्रों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की पूरी आशंका है.

MP Heatwave : The major cities in the state that will experience the most severe effects of the heat wave include:
इंदौर ,उज्जैन ,रतलाम ,धार इन चारों जिलों के लिए मौसम विभाग ने बाकायदा ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है. यहां पारा 43 डिग्री से लेकर 46 डिग्री सेल्सियस के बीच डोल रहा है. दोपहर के वक्त यहां की सड़कों पर अघोषित कर्फ्यू जैसा नजारा दिखने लगा है, क्योंकि गर्म हवा के थपेड़े सीधे चेहरे पर वार कर रहे हैं.

MP Heatwave
MP Heatwave
MP Heatwave : There is no relief in these districts including Bhopal and Jabalpur.

अगर राजधानी भोपाल और आसपास के इलाकों की बात करें तो यहां भी सूरज की तपिश कम नहीं है. भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़ और सागर जैसे बड़े जिलों में भी पारा तेजी से चढ़ रहा है. इन इलाकों में तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने का अनुमान लगाया गया है. रात के समय भी लोगों को उमस और गर्मी से चैन नहीं मिल रहा है.

इसके अलावा, मध्य प्रदेश के एक बहुत बड़े हिस्से में भीषण गर्मी का यह सितम लगातार जारी रहने वाला है. जिन जिलों में सूरज की सीधी मार पड़ने वाली है, उनकी लिस्ट काफी लंबी है. इनमें दमोह, छतरपुर, पन्ना, कटनी, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, हरदा, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, अलीराजपुर, झाबुआ, नीमच, मंदसौर और आगर-मालवा शामिल हैं. इन सभी जगहों पर दोपहर के समय आग उगलती धूप लोगों को झुलसा रही है.

MP Heatwave :  Heat wave conditions will be less in Mahakoshal and southern parts

राहत की बात सिर्फ इतनी है कि प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों और महाकौशल क्षेत्र के कुछ जिलों में तेज गर्मी तो रहेगी, लेकिन वहां मालवा या चंबल की तरह भीषण ‘हीटवेव’ (लू) का असर थोड़ा कम देखने को मिल सकता है. बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर में तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही बना रहेगा. हालांकि, उमस की वजह से यहाँ भी लोगों को पसीने से तर-बतर होना पड़ेगा.

MP Heatwave
MP Heatwave
MP Heatwave : There is no hope for relief at the moment

मौसम वैज्ञानिकों का साफ कहना है कि मध्य प्रदेश के लोगों को फिलहाल इस तपती गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं. आने वाले कुछ दिनों तक वायुमंडल का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा और सूरज की तपिश और ज्यादा बढ़ सकती है. ऐसे में अपनी सेहत का खास ख्याल रखना ही इस मौसम से बचने का एकमात्र उपाय है. लापरवाही भारी पड़ सकती है, इसलिए खुद भी सतर्क रहें और अपने परिवार को भी सुरक्षित रखें.

Related Articles

Latest News