Friday, October 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशएमपी में लोकायुक्त की टीम ने प्रधान आरक्षक को रिश्वत लेते किया...

एमपी में लोकायुक्त की टीम ने प्रधान आरक्षक को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

उज्जैन (हि.स.)। उज्जैन लोकायुक्त ने एक प्रधान आरक्षक को 4500 रुपये को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। उसे निलम्बित करने की करवाई एसपी को प्रस्तावित है।

लोकायुक्त एसपी अनिल विश्वकर्मा ने बताया कि एक शिकायत के आधार पर शनिवार को डी एस पी राजेश पाठक एवं सुनील तालान की टीम ने आवेदक बृजेश विश्वकर्मा पिता तिलकधारी विश्वकर्मा निवासी c-2 67 बिरला ग्राम नागदा जिला उज्जैन से योगेन्द सेंगर प्रधान आरक्षक थाना बिरला ग्राम नागदा द्वारा प्राप्त शिकायत पर कार्यवाही न करने के एवज में उप निरिक्षक आनंद सोनी के नाम पर 4500 की रिश्वत की मांग की गई थी, जो सत्यापन में सही पाई गई।

शनिवार को प्रधान आरक्षक योगेंद्र सेंगर को 4500 रु की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया गया है। प्रधान आरक्षक योगेंद्र सेंगर के विरुद्ध धारा 7, भ्र्ष्टाचार निवारण अधिनियम 1988(संसोधन 2018 )के अधीन प्रकरण दर्ज क़र विवेचना मै लिया गया। इस कार्यवाही में विशाल रेशमिया इसरार, श्याम शर्मा संदीप कदम सहित 10 सदस्य शामिल रहे।

Related Articles

Latest News