Sunday, January 25, 2026
Homeमध्य प्रदेशMP पावर जनरेटिंग कंपनी को फ्लाई एश का शत-प्रतिशत उपयोग करने में...

MP पावर जनरेटिंग कंपनी को फ्लाई एश का शत-प्रतिशत उपयोग करने में मिली बड़ी सफलता

– श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना में हाइडेलबर्ग इंडिया लगाएगी सीमेंट प्लांट, हुआ अनुबंधभोपाल, 05 दिसम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड ने पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की गाइडलाइन के अनुरूप उत्सर्जित फ्लाई एश (पावर हाउस से निकलने वाली राख) के 100 प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित की दिशा में एक बड़ी सफलता हासिल की है।

मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह खंडवा में विश्व की अग्रणी सीमेंट कंपनी हाइडेलबर्ग के साथ भूमि उपयोग अनुमति अनुबंध (एलयूपीए) हस्ताक्षरित किया है। जनसम्पर्क अधिकारी राजेश पाण्डेय ने शुक्रवार को उक्त जानकारी दी।

जनसम्पर्क अधिकारी पाण्डेय ने बताया कि मध्य प्रदेश पावर जनेरटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक मनजीत सिंह, डायरेक्टरद्वय सुबोध निगम व मिलिन्द भान्दक्कर, मुख्य अभियंता (संचारण-संधारण: उत्पादन) अभिषेक जैन के मागदर्शन में यह अनुबंध श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना के मुख्य अभियंता जेसी जुनवाल की उपस्थिति में हस्ताक्षरित हुआ।

अनुबंध पर पावर जनरेटिंग कंपनी की ओर से अतिरिक्त मुख्य अभियंता एमके कोरी और हीडलबर्ग सीमेंट इंडिया लिमिटेड की ओर से सुमित बिसारिया ने हस्ताक्षर किए।

जनसम्पर्क अधिकारी के अनुसार अनुबंध 25 वर्ष की अवधि के लिए भूमि उपयोग अनुमति के लिए किया गया है। अनुबंध के अंतर्गत हाइडेलबर्ग सीमेंट इंडिया लिमिटेड श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना परिसर में एक सीमेंट क्लिंकर ग्राइडिंग यूनिट की स्थापना करेगी।

इस यूनिट की लागत 325 करोड़ रूपये है। यह यूनिट श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना से निकलने वाली फ्लाई एश का उपयोग करके सीमेंट बनाने का काम करेगी। इस यूनिट के स्थापित होने पर क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी और मध्य प्रदेश के अधोसंरचना क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान होगा।

इस अवसर पर मध्य प्रदेश पावर जनेरटिंग कंपनी के अतिरिक्त मुख्य अभियंता एससी गुप्ता अनुराग जडिया, विशाल कुमार दहाटे, यूएस तमोली, मोहित शर्मा एवं हाइडेलबर्ग सीमेंट इंडिया लिमिटेड के सुनील कुमार, बलबीर सिंह रावत व पंकज उपरेती उपस्थित रहे।

Related Articles

Latest News