Monday, September 7, 2026
Homeमध्य प्रदेशMP Rain Alert: आज कई जिलों में बारिश का अलर्ट, गरज-चमक के...

MP Rain Alert: आज कई जिलों में बारिश का अलर्ट, गरज-चमक के साथ चलेंगी तेज हवाएं

मौसम विभाग ने इस क्षेत्र के कई स्थानों पर बारिश का पूर्वानुमान जताया है। इस दौरान कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की स्थिति बन सकती है। वहीं, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

पूर्वी मध्य प्रदेश के रीवा, सतना, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, कटनी, जबलपुर, मंडला, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट समेत कई जिलों में इसका असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 7 सितंबर को इन क्षेत्रों में बारिश और गरज-चमक के साथ मौसम में बदलाव जारी रहने की संभावना है।पश्चिमी मध्य प्रदेश में 7 सितंबर को कई स्थानों पर गरज-चमक की स्थिति बन सकती है. मौसम विभाग ने फेयरली वाइड स्प्रेड बारिश के साथ आंधी-तूफान, बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं की संभावना जताई है.

इसका असर भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, मुरैना, भिंड, श्योपुर, इंदौर, उज्जैन, देवास, धार, रतलाम, मंदसौर, नीमच, खरगोन, खंडवा, बड़वानी और आसपास के इलाकों में देखने को मिल सकता है.

तापमान में कमी के आसार
रिपोर्ट के मुताबिक 4 से 10 सितंबर के दौरान प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से सामान्य से नीचे रहने की संभावना है. वहीं पूर्वी मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे और पश्चिमी मध्य प्रदेश में सामान्य रहने का अनुमान है.प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने की वजह से दिन के तापमान में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी की संभावना नहीं है. IMD के विस्तारित पूर्वानुमान में 4 से 10 सितंबर के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से सामान्य से नीचे रहने का अनुमान है. पूर्वी मध्य प्रदेश में रात का तापमान भी सामान्य से नीचे रह सकता है.

इसके बाद 11 से 17 सितंबर के दौरान स्थिति कुछ सामान्य होने की संभावना है. इस अवधि में पूरे प्रदेश में बारिश सामान्य रहने का अनुमान है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी सामान्य रहने की संभावना जताई गई है.

mp में पहले भी हुई है अच्छी बारिश

मौसम विभाग की साप्ताहिक रिपोर्ट के मुताबिक 27 अगस्त से 2 सितंबर के बीच मध्य प्रदेश में कुल 53.2 मिमी बारिश दर्ज हुई, जबकि इस अवधि में सामान्य बारिश 65.2 मिमी होनी चाहिए थी. यानी साप्ताहिक बारिश सामान्य से 18 प्रतिशत कम रही.

हालांकि पूर्वी मध्य प्रदेश में कई जिलों में इस दौरान अच्छी बारिश हुई. सतना, मऊगंज, निवाड़ी, रीवा, मैहर और सिंगरौली जैसे जिलों में सप्ताह के दौरान बारिश सामान्य से काफी ज्यादा रही. वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश की कमी दर्ज की गई.

7 सितंबर के बाद धीरे-धीरे कम होगी बारिश

IMD के अगले 10 दिनों के पूर्वानुमान के मुताबिक 8 सितंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश में छिटपुट और पूर्वी मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश हो सकती है. 9 से 11 सितंबर के दौरान बारिश की गतिविधि अपेक्षाकृत कम रहने का अनुमान है. 12 सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में फिर कई स्थानों पर बारिश हो सकती है.

Related Articles

Latest News