Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशMP: ट्रांसको ने सिंहस्थ-2028 की तैयारी का पहला कार्य समय से पूर्व...

MP: ट्रांसको ने सिंहस्थ-2028 की तैयारी का पहला कार्य समय से पूर्व किया पूर्ण…

जबलपुर। राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल सिंहस्थ-2028 के सफल आयोजन हेतु मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) द्वारा किए जा रहे नोटिफाइड कार्यों में से पहला कार्य निर्धारित समय-सीमा से पहले पूर्ण कर लिया गया है।

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने जानकारी दी कि सिंहस्थ क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति को अधिक सुदृढ़, सुरक्षित एवं विश्वसनीय बनाने के उद्देश्य से 220 केवी शंकरपुर सबस्टेशन, उज्जैन की क्षमता वृद्धि का कार्य पूरा किया गया है। इसके अंतर्गत 20 एमवीए क्षमता के पुराने पावर ट्रांसफार्मर के स्थान पर 50 एमवीए क्षमता का नया पावर ट्रांसफार्मर स्थापित कर उसे ऊर्जीकृत किया गया है।

Related Articles

Latest News