जबलपुर। मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन (एमपी ट्रांसको) के 220 केवी सबस्टेशन छिंदवाड़ा में परीक्षण एवं संचार वृत्त सिवनी के अंतर्गत प्रशिक्षु सहायक अभियंताओं, कनिष्ठ अभियंताओं एवं सबस्टेशन परिचारकों के लिए तकनीकी प्रशिक्षण एवं सबस्टेशन भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
अधीक्षण अभियंता एन.एस. लोधी, कार्यपालन अभियंता दीपक कुमार पारधी, सहायक अभियंता एस.आर. निम्बुरकर तथा सहायक अभियंता दिनेश पवार ने प्रशिक्षुओं को सबस्टेशन संचालन, सुरक्षा मानकों, परमिट प्रणाली, ट्रिपिंग की स्थिति में की जाने वाली कार्रवाई तथा न्यूमेरिकल रिले में फॉल्ट रिपोर्ट के अध्ययन की जानकारी दी।
प्रशिक्षण के दौरान 200 एमवीए क्षमता के 220/132/33 केवी पावर ट्रांसफॉर्मर के इरेक्शन, परीक्षण एवं कमीशनिंग कार्यों की जानकारी भी दी गई। साथ ही फोटे एवं स्काडा प्रणाली, बैटरी एवं बैटरी चार्जर संचालन तथा विभिन्न उपकरणों की कार्यप्रणाली से प्रशिक्षुओं को अवगत कराया गया।
कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने सबस्टेशन के उपकरणों का प्रत्यक्ष अवलोकन कर व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की।








