MP Weather: मध्य प्रदेश में मानसून ने फिलहाल रफ्तार धीमी कर दी है। ऐसे में प्रदेशवासियों के लिए मौसम राहत और चिंता, दोनों लेकर आया है। भारी बारिश से परेशान लोगों को कुछ राहत जरूर मिलेगी, लेकिन झमाझम बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, मानसून को सक्रिय रखने वाले सिस्टम और हवाएं फिलहाल कमजोर पड़ गई हैं। इसी वजह से प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे, उमस महसूस होगी और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, लेकिन व्यापक और मूसलाधार बारिश की संभावना फिलहाल कम है। ऐसे में आइए जानते हैं कि 15 जुलाई 2026 को आपके जिले में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है।
MP Weather: भोपाल, इंदौर और उज्जैन
अगर आप भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर या नर्मदापुरम बेल्ट में रहते हैं, तो कल आपको कूलर या एसी की जरूरत ज्यादा पड़ने वाली है. इन इलाकों में कल भारी बारिश का कोई सीन नहीं है. आसमान में बादल आते-जाते रहेंगे, बीच-बीच में कड़क धूप भी निकलेगी. मौसम ज्यादातर सूखा ही रहेगा, बस कहीं-कहीं हल्की-फुल्की फुहारें पड़ सकती हैं. दिन में तापमान 32°C से 34°C तक जा सकता है. तेज धूप और हवा में नमी की वजह से उमस (पसीने वाली गर्मी) आपको थोड़ा परेशान कर सकती है.
MP Weather: पूर्वी मध्य प्रदेश के जिलों जैसे –
रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी या छिंदवाड़ा में रहते हैं तो यहां मौसम थोड़ा मेहरबान रहेगा. मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है. यहाँ आसमान में काले बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कहीं-कहीं तेज हवाएं भी चल सकती हैं जो मौसम को सुहावना बनाएंगी. जब बिजली चमक रही हो तो खेतों में काम करने वाले भाई या बाहर घूमने वाले लोग पेड़ों और बिजली के खंभों से दूरी बनाकर रखें. सुरक्षित छत के नीचे रहना ही समझदारी होगी
बात करें सागर, सतना, छतरपुर और मैहर की तो यहां भी मानसून का मिला-जुला असर दिखेगा. इन जिलों में कल दिनभर बादलों का डेरा रहेगा. भारी बारिश की संभावना तो नहीं है, लेकिन गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ने से मौसम का मिजाज ठंडा बना रहेगा.
आखिर क्या कारण है जो सुस्त पड़ा मानसून?
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि हवा के कम दबाव वाले जो क्षेत्र (लो प्रेशर एरिया) मानसून को रफ्तार देते हैं. वे इस समय कमजोर हो चुके हैं. यही वजह है कि राज्य में झमाझम बारिश रुक गई है और केवल रिमझिम फुहारें पड़ रही हैं. हालांकि, यह ब्रेक छोटा है. उम्मीद है कि जुलाई के आखिरी हफ्ते तक मानसून एक बार फिर पूरी ताकत के साथ वापसी करेगा.
विशेष सलाह – कल घर से निकलते वक्त अपनी बैग में छाता या रेनकोट रखना मत भूलिएगा. भले ही भारी बारिश न हो, लेकिन कब मौसम बदल जाए और हल्की फुहारें आपको भिगो दें, इसका भरोसा नहीं.











