Thursday, June 18, 2026
Homeमध्य प्रदेशMP Weather : मौसम का डबल अटैक, कहीं बारिश-कहीं लू

MP Weather : मौसम का डबल अटैक, कहीं बारिश-कहीं लू

MP Weather :  मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। 18 जून को प्रदेश के अधिकांश जिलों में प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय रहने के कारण गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने कई क्षेत्रों में आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है, जबकि रतलाम और बालाघाट समेत कुछ जिलों में भीषण गर्मी और लू का असर बरकरार रहने की चेतावनी दी है। मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार, अगले तीन दिनों के दौरान प्रदेश के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की क्रमिक बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे गर्मी का असर और बढ़ने कीआ संभावना है।
MP Weather : आज कहीं तेज बारिश और कहीं रहेगा लू का प्रकोप
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 18 जून की सुबह तक राज्य के भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, अनूपपुर, शहडोल, डिंडोरी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और पांढुर्णा जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने और वज्रपात की आशंका है.
                             
MP Weather : इन – इन जिलों में लू का शिकंजा
एक तरफ जहां कई जिलों में आंधी-बारिश की स्थिति है, वहीं रतलाम और बालाघाट जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऊष्ण लहर (लू) की चेतावनी जारी की है. पिछले 24 घंटों के दौरान भी रतलाम में लू और बालाघाट के मालाजखंड में तीव्र लू का प्रभाव दर्ज किया गया.
MP Weather : कहां रहेगी सबसे ज्यादा तपिश और कहां मिली राहत?
प्रदेश में पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक तापमान छतरपुर जिले के खजुराहो और नौगांव में 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके बाद दतिया में अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस, निवाड़ी के पृथ्वीपुर में 41.2 डिग्री सेल्सियस, तथा उमरिया, मंडला और दमोह में 41.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. बालाघाट के मलाजखंड में भी अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस रहा.
कम तापमान वाले क्षेत्रों की बात करें तो अनूपपुर के अमरकंटक में सबसे कम अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा शिवपुरी में 35.0 डिग्री सेल्सियस, नर्मदापुरम के पचमढ़ी में 35.4 डिग्री सेल्सियस, अलीराजपुर और नीमच के मरुखेड़ा में 36.1 डिग्री सेल्सियस तथा सीहोर के भैरूंदा में 36.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा.

न्यूनतम तापमान के मामले में नर्मदापुरम का पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा, जहां रात का तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया. वहीं राजगढ़ में न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस, भोपाल में 22.6 डिग्री सेल्सियस, और श्योपुर व शिवपुरी में 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
MP Weather : पिछले 24 घंटों में कहां हुई कितनी बारिश दर्ज
बीते 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी वर्षा दर्ज की गई, जिसमें गुना में भारी बारिश हुई. मुख्य आंकड़ों के अनुसार चाचौड़ा में 67.0 मिमी, गौहरगंज में 53.4 मिमी, बैरसिया में 33.2 मिमी, मुलताई में 30.2 मिमी, हरसूद में 26.0 मिमी, सिवनी में 22.6 मिमी, डिंडोरी के शाहपुरा में 21.2 मिमी, भैंसदेही में 21.0 मिमी और श्योपुर में 20.4 मिमी बारिश दर्ज की गई.
Related Articles

Latest News