Friday, June 26, 2026
Homeमध्य प्रदेशMP Weather: मानसून की धमाकेदार एंट्री, कहीं मूसलाधार बारिश तो कहीं आंधी-तूफान

MP Weather: मानसून की धमाकेदार एंट्री, कहीं मूसलाधार बारिश तो कहीं आंधी-तूफान

MP Weather:मध्य प्रदेश में कड़कड़ाती धूप और उमस भरी गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिल गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून ने प्रदेश में जोरदार दस्तक दे दी है और अब बारिश का सिलसिला तेज होने वाला है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रदेश के ऊपर सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन के प्रभाव से अगले कुछ दिनों तक अधिकांश जिलों में झमाझम बारिश होने की संभावना है। 26 जून 2026 को मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आएगा। विभाग ने कई क्षेत्रों में भारी से अति भारी बारिश के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी-तूफान चलने की चेतावनी जारी की है। ऐसे में घर से बाहर निकलने से पहले मौसम का अपडेट जरूर देख लें, क्योंकि बारिश और तेज हवाएं जनजीवन को प्रभावित कर सकती हैं।

MP Weather: हर जिले में मौसम के अलग-अलग रुप कहीं बारिश तो कहीं धूप

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के जिलों को उनकी स्थिति के हिसाब से अलग-अलग चेतावनियों (Alerts) में बांटा है. अगर आप इन जिलों में रहते हैं, तो कल सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रह सकते हैं और मूसलाधार बारिश आपके रास्ते में बाधा बन सकती है. यहां 50-60 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और बिजली कड़कने के आसार हैं

सीहोर, आगर-मालवा और सागर इन इलाकों में भारी बारिश के साथ तेज अंधड़ चलने की संभावना है. घरों से तभी निकलें जब बहुत जरूरी हो. इन जिलों में भी मानसून पूरी तरह मेहरबान है. यहां अच्छी-खासी भारी बारिश होने की उम्मीद जताई गई है, साथ ही 40 से 50 किमी/घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलेंगी.

इसके अलावा भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रायसेन, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, देवास, शाजापुर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर और शिवपुरी में ‘गरज-चमक के साथ बौछारें हो सकती हैं. राजधानी भोपाल समेत मालवा और महाकौशल के एक बड़े हिस्से में कल दिनभर मौसम सुहाना रहेगा. रुक-रुक कर तेज बौछारें पड़ेंगी, बादलों की गड़गड़ाहट होगी और बिजली चमकने के साथ 40-50 किमी/घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी.

अन्य शहरों का हाल

दतिया, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर में भी गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा. वहीं लगातार हो रही इस बारिश के चलते पूरे मध्य प्रदेश के तापमान में जबरदस्त गिरावट आई है. भोपाल और इसके आस-पास के इलाकों में कल अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम तापमान 24°C के आसपास रहने का अनुमान है, जिससे लोगों को उमस वाली गर्मी से पूरी तरह निजात मिल गई है.

Related Articles

Latest News