Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशसीएम डॉ. यादव के पिताजी के निधन पर तकनीकी कर्मचारी संघ ने...

सीएम डॉ. यादव के पिताजी के निधन पर तकनीकी कर्मचारी संघ ने उज्जैन में अर्पित की श्रद्धांजलि

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिताजी पूनम चंद यादव के निधन पर मध्यप्रदेश विद्युत मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

मध्यप्रदेश विद्युत मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ की टीकमगढ़ इकाई के क्षेत्रीय अध्यक्ष पवन यादव ने 8 सितंबर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निवास स्थान गीता कॉलोनी उज्जैन में उनके निवास स्थान पर पहुंच कर दिवंगत पुण्यात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मध्यप्रदेश विद्युत मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रांतीय महासचिव हरेंद्र श्रीवास्तव, शशि उपाध्याय, मोहन दुबे, अजय कश्यप, लखन सिंह राजपूत, अमीन अंसारी, इंद्रपाल सिंह, संदीप यादव, पवन यादव, पीएन मिश्रा आदि ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिताजी पूनम चंद यादव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने एवं शोक संतप्त परिवार को दुखद घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Related Articles

Latest News