Wednesday, April 29, 2026
Homeमध्य प्रदेशMPPGCL को बड़ी उपलब्धि : नवीनीकरण-आधुनिकीकरण कार्यालय को ISO सर्टिफिकेट, 14 दफ्तर...

MPPGCL को बड़ी उपलब्धि : नवीनीकरण-आधुनिकीकरण कार्यालय को ISO सर्टिफिकेट, 14 दफ्तर हुए प्रमाणित

MPPGCL को बड़ी उपलब्धि : जबलपुर, 27 अप्रैल। मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (MPPGCL) के जबलपुर मुख्यालय स्थित नवीनीकरण एवं आधुनिकीकरण कार्यालय को अंतरराष्ट्रीय क्वालिटी स्टैण्डर्ड आईएसओ 9001: 2015 सर्टि‍फ‍िकेशन प्राप्त हो गया।
MPPGCL को बड़ी उपलब्धि: पावर जनरेटिंग कंपनी द्वारा कार्यप्रणालियों के सतत् मानकीकरण, गुणवत्ता सुधार और दक्षता वृद्धि की दिशा में हासिल की गई यह उपलब्धि एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हो रही है। आईएसओ सर्टिफिकेशन न केवल कंपनी की पारदर्शी और व्यवस्थित कार्यप्रणाली को दर्शाता है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करता है कि सभी प्रक्रियाएं अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप संचालित हो रही हैं।
MPPGCL को बड़ी उपलब्धि
MPPGCL को बड़ी उपलब्धि
MPPGCL को बड़ी उपलब्धि : इससे कार्यकुशलता में वृद्धि, संसाधनों का बेहतर उपयोग और सेवा गुणवत्ता में निरंतर सुधार संभव हो पाया है। वर्तमान में कंपनी के कुल 14 कार्यालय इस अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन की श्रेणी में शामिल हो चुके हैं, जो संस्थान की प्रतिबद्धता, पेशेवर दक्षता और उत्कृष्टता की दिशा में लगातार किए जा रहे प्रयासों का स्पष्ट प्रमाण है।
In the past, the company has 13 offices which are ISO certified – Chief Engineer Production Stores, Chief Engineer Operations-Maintenance
/MPPGCL को बड़ी उपलब्धि : जल विद्युत, मुख्य अभियंता फ्यूल मैनेजमेंट, कार्यपालक निदेशक अभियांत्रिकी व संयुक्त निदेशक COGHS कार्यालय, प्रबंध संचालक कार्यालय, डायरेक्अर टेक्न‍िकल, मुख्य अभियंता कारपोरेट सर्विसेस, कार्यपालक निदेशक मटेरियल मैनेजमेंट, मुख्य अभियंता परियोजना उत्पादन, मुख्य अभियंता सिविल इंजीनियरिंग, मुख्य वित्तीय अधिकारी व मुख्य सुरक्षा अधिकारी कार्यालय को अंतराष्ट्रीय क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम 9001:2015 प्रमाणीकरण प्राप्त हो चुका है। यह सभी कार्यालय अंतराष्ट्रीय स्तर के मानदंडों का पालन करते हुए कार्य कर रहे हैं।
MPPGCL को बड़ी उपलब्धि
MPPGCL को बड़ी उपलब्धि
MPPGCL को बड़ी उपलब्धि : पावर जनरेटिंग कम्पनी के कार्यालयों को आईएसओ सर्ट‍िफिकेशन होने पर प्रबंध संचालक मनजीत सिंह, डायरेक्टर टेक्न‍िकल सुबोध निगम, डायरेक्अर कमर्शियल मिलिन्द भांदक्कर  व कार्यपालक निदेशक मानव संसाधन व प्रशासन दीपक कश्यप ने मुख्य अभियंता नवीनीकरण एवं आधुनिकीकरण विवेक नारद एवं कार्यालय के समस्त कार्मिकों को शुभकामनाएं व बधाई दी एवं आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी इसी प्रकार उच्च स्तरीय क्वालिटी मानदंडों का पालन करते हुए कार्यालय कार्य करता रहेगा।
Related Articles

Latest News