Thursday, May 21, 2026
Homeमध्य प्रदेशMPPGCL : बिरसिंगपुर में विद्युत सचिव पंकज अग्रवाल का दौरा, तकनीकी व्यवस्थाओं...

MPPGCL : बिरसिंगपुर में विद्युत सचिव पंकज अग्रवाल का दौरा, तकनीकी व्यवस्थाओं की होगी समीक्षा

MPPGCL : जबलपुर। भारत सरकार के विद्युत सचिव पंकज अग्रवाल 23 मई को मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के संजय गांधी ताप विद्युत गृह बिरसिंगपुर के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। विद्युत सचिव अपने प्रवास के दौरान विद्युत गृह की कार्यप्रणाली, उत्पादन प्रदर्शन व संचालन संबंधी व्यवस्थाओं का विस्तृत अवलोकन करेंगे।

पंकज अग्रवाल ताप विद्युत गृह की उत्पादन क्षमता व प्रदर्शन का अवलोकन करेंगे और कोयला सैंपलिंग, परीक्षण प्रक्रिया एवं प्रयोगशाला व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर गुणवत्ता नियंत्रण से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे।

MPPGCL
MPPGCL
MPPGCL : इसके अतिरिक्त वे पावर जनरेटिंग कंपनी के वरिष्ठ अभियंताओं के साथ संवाद कर संचालन, दक्षता व भविष्य की कार्ययोजनाओं पर चर्चा भी करेंगे।
MPPGCL
MPPGCL

मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक मनजीत सिंह ने भारत सरकार के विद्युत सचिव के बिरसिंगपुर प्रवास को कंपनी के लिए गौरव का विषय बताते हुए कहा कि भारत सरकार के विद्युत सचिव का यह भ्रमण संस्थान के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

MPPGCL : उन्होंने कहा कि संजय गांधी ताप विद्युत गृह के अभियंता व कार्मिक निरंतर समर्पण एवं तकनीकी दक्षता के माध्यम से विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में उच्च मानक स्थापित कर रहे हैं। यह दौरा विद्युत गृह की उपलब्धियों एवं गुणवत्ता आधारित कार्य प्रणाली को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करेगा।
Related Articles

Latest News