Homeमध्य प्रदेशMPPGCL : कार्मिक हितैषी नीतियों से पावर जनरेटिंग कंपनी में आ रहा...

MPPGCL : कार्मिक हितैषी नीतियों से पावर जनरेटिंग कंपनी में आ रहा सकारात्मक बदलाव

जबलपुर,। मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (MPPGCL) में कार्मिक हितों को प्राथमिकता देते हुए पिछले एक वर्ष में कंपनी मुख्यालय के मानव संसाधन एवं प्रशासन कार्यालय ने कई महत्वपूर्ण कार्यों को सफलतापूर्वक क्रि‍यान्वयन किया गया।

कर्मचारी कल्याण की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से लेकर पदोन्नति, ISO प्रमाणन, सीधी भर्ती, पेंशन एवं अनुकंपा नियुक्ति प्रकरणों के निराकरण में उल्लेखनीय कार्य करने वाले कर्मचारियों का आज सम्मान किया गया। नयागांव, जबलपुर स्थित कंपनी के प्रशिक्षण संस्थान में नवनिर्मित मंत्रा सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

पिछला एक वर्ष कंपनी के लिए कार्मिक हित में कई महत्वपूर्ण निर्णयों के क्रियान्वयन का वर्ष रहा। मानव संसाधन एवं प्रशासन कार्यालय की टीम ने इन नीतियों और योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कंपनी के ताप एवं जल विद्युत गृहों में पदस्थ कार्मिकों और पेंशनरों ने भी इन पहलों को व्यापक रूप से स्वीकार किया।

1588 कर्मचारियों के पदोन्नति आदेश जारी-राज्य शासन के निर्देशों के अनुरूप मानव संसाधन एवं प्रशासन कार्यालय की टीम ने निर्धारित प्रक्रिया को तेजी से पूरा करते हुए कंपनी के 1,588 कर्मचारियों के पदोन्नति आदेश जारी करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इसके साथ ही कंपनी में सीधी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से युवा कार्मिकों के चयन और नियुक्ति की प्रक्रिया को भी सफलतापूर्वक पूरा किया गया। इसके अलावा पेंशन प्रकरणों और अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े मामलों का भी समयबद्ध तरीके से निराकरण किया गया।

मुख्यालय के सभी कार्यालय ISO प्रमाणित – कंपनी मुख्यालय के सभी कार्यालयों का शत-प्रतिशत ISO प्रमाणन भी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि रही। व्यापक प्रक्रिया और विभिन्न स्तरों पर आवश्यक तैयारियों के बीच टीम ने इस कार्य को सफलतापूर्वक पूरा किया। साथ ही, कंपनी के नवनिर्मित प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन भी इसी वर्ष हुआ जिसमें कार्मिकों के प्रशिक्षण हेतु आधुनिक सुविधाएँ जैसे मल्टीफंक्शनल सिम्यूलेटर, सर्वसुविधायुक्त कक्ष, कंप्युटर लैब तथा 150-सीटर सभागार शामिल है।

कैशलेस स्वास्थ्य योजना में 85 प्रतिशत से अधिक नामांकन-कंपनी की कैशलेस स्वास्थ्य योजना को कार्मिकों और पेंशनरों की व्यापक सराहना मिली। योजना लागू होने के बाद कम समय में ही 85 प्रतिशत से अधिक कर्मचारियों एवं 60 प्रतिशत पेंशनरों का नामांकन पूरा किया गया। अनेक कार्मिकों एवं पेंशनरों ने योजना का लाभ लेते हुए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य उपचार की सुविधा प्राप्त की।

कार्मिक हितों की रक्षा हमारी प्राथमिकता : दीपक कश्यप-कार्यपालक निदेशक मानव संसाधन एवं प्रशासन दीपक कश्यप ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को बधाई देते हुए कहा कि मानव संसाधन एवं प्रशासन कार्यालय की जिम्मेदारी कंपनी के प्रत्येक कार्मिक के अधिकारों और हितों की रक्षा करने के साथ-साथ उनके कल्याण और विकास के लिए प्रभावी नीतियों को लागू करना भी है। उन्होंने कहा कि टीम ने अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करते हुए कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू किया और उल्लेखनीय रूप से इन्हें सभी साथी कार्मिकों की व्यापक स्वीकार्यता भी मिली।

कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य अभियंता मानव संसाधन एवं प्रशासन संजय कुमार जैन, अतिरिक्त मुख्य अभियंता प्रशिक्षण एवं विकास डॉ. अशोक कुमार तिवारी, अधीक्षण अभियंता शैलेंद्र सोहनी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Latest News