Mppmcl : जबलपुर, 3 जून। एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड की क्रीड़ा एवं कला परिषद के तत्वावधान में आयोजित 31 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल एवं कला प्रशिक्षण शिविर का समापन गत दिवस तरंग प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के महासचिव फिरोज कुमार मेश्राम थे।
इस अवसर पर शिविर के 150 सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को पुरस्कृत और 80 प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस वर्ष शिविर में 20 विधाओं में 917 प्रतिभागियों ने अपनी सहभागिता दर्ज करवाई, जिसमें 496 लड़के व 421 लड़कियां शामिल रहीं।
Mppmcl : समारोह में केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के पदाधिकारी महेश चन्द्र बलोदी, आलोक श्रीवास्तव, देवेन्द्र चढ़ोकार, दीपक निगम सहित बड़ी संख्या में नवोदित खिलाड़ी और उनके अभिभावक उपस्थित थे। केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के ग्रीष्मकालीन खेल एवं कला प्रशिक्षण शिविर ने वर्तमान में नगर के सबसे बड़े खेल व कला प्रशिक्षण शिविर के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर ली है।
बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है शिविर-समारोह के मुख्य अतिथि फिरोज कुमार मेश्राम ने एक माह के शिविर को अनुशासित व बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद व उसके प्रशिक्षकों की सराहना की।
Mppmcl : उन्होंने आशा व्यक्त की कि शिविर में प्रशिक्षित प्रतिभागी भविष्य में अपने-अपने खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचेंगे। मेश्राम ने कहा कि एक माह का प्रशिक्षण शिविर बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी होते हैं।
प्रशिक्षकों को किया गया सम्मानित-समापन समारोह में फुटबाल के कुलदीप बहादुर सिंह, पवन पटेल, राजेश सिंह, क्रिस्टोफर नरोन्हा, मनोज कुमरे, हरीश नायक, विशाल सोना क्रिकेट के हेमंत पोतदार, अनिल शर्मा, कुशलपाल सिंह चौहान, पीके सेन, इकबाल खान, विनोद राजपूत, अमित यादव, कुशल जैन हाकी के शकील आफरीदी व संजय केने वालीबाल के प्रतीक शर्मा, अवधेश पटेल, दीपक साहू, विजेन्द्र नागले टेबल टेनिस के हितेश परमार, पंकज खत्री व सुरेन्द्र इंगले बैडमिंटन के राजकुमार रजक व रजनी धारणे कुश्ती के राजेश सोंधिया, कैलाश कहार व राकेश यादव फिजिकल फिटनेस के एलके मिश्रा, स्केटिंग के ऋषभ यादव व अनंत यादव मार्शल आर्ट के संदीप चौधरी, राहुल जायसवाल, अदिति वर्मा व रेणुका कोल राइफल शूटिंग के रितिक तिवारी व विवेक सराठे योग के कालीचरण पंडा व भोला रघुवंशी ऐरोबिक्स की अंजू सिंह के साथ अन्य विधाओं में प्रशिक्षण देने वाले प्रशिक्षक निधि बेन, प्रगति रघुवंशी, शिवांगी कुशवाहा, इलमा फातिमा खान, आन्या फातिमा खान, वृति अग्रवाल, कृति अग्रवाल, शिल्पा ताम्हणे, केके गौतम, रीतू रजक, यशिका वर्मा, गुररमीत कौर मथारू, पंकज मगधरे, भूपेन्द्र दुबे को शिविर में उत्कृष्ट प्रशिक्षण देने के लिए सम्मानित किया गया।
उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रतिभागी पुरस्कृत-प्रशिक्षण शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 150 प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। क्रिकेट में वेदांत पटेल, वैभव उइके, युग नितेश दहीफोड़े, कार्तिक विश्वकर्मा, उत्कर्ष गुप्ता, कबन सिंह राठौर, शौर्य परोचे, देवांश शर्मा, लकी, नवी आशिका पिल्लै, तनु कुशवाहा, अर्पिता श्रीवास्तव, फुटबाल में धनुष पिल्लै, मानस उपाध्याय, आरब विश्वकर्मा, रेयांश नट्टा, इशांत समैया, अनय पीपरे, अनुराग कोरी, उत्कर्ष द्विवेदी, आरूष गुप्ता, पूर्वी, आयुषी तिवारी, संस्कृति पटेल, ओम शर्मा हॉकी में अद्विक मड़ावी, अर्श यादव, जेशन इक्का, पूर्वी कुशवाहा, साक्षी यादव, विधि चौधरी, प्रणव पटेल, बैडमिंटन में अव्याशी डोंगरे, दिव्या पटेल, पी. तीर्थराव, नव्या विश्वकर्मा, कृति धारणे, तृषा आनंद, कर्त्तव्य परस्ते, ध्रुव बहादुर थापा, अमृत भाटी, अनुभव त्रिपाठी, शिवजय सिंह, हर्षित उपाध्याय, टेबल टेनिस में हर्षित उपाध्याय, लक्षित शर्मा, प्राजंल शर्मा, रियांश, शौर्य साहू, अधवान परिहार, ए. नव्या, अलिजा खान, अन्या विश्वकर्मा लॉन टेनिस में शिवाय सिंह परिहार व तृषा आनंद वालीबाल में अक्षिता गुप्ता, रिद्दिमा सेन, नायरा खत्री, निखिल जासवाल, रेयान खान, कृष गुप्ता कुश्ती में श्रेया भलावी, संदेश धनगर, सारंग सुमन शरीर सौष्ठव में साक्षी तिवारी शूटिंग में अन्या अग्रवाल, वरूणि शुक्ला, अराध्या यादव, विराट झस्या, विहान सोनी, शिवाय सिंह परिहार स्केटिंग में संस्कार मेहता, संपूर्ण धारणे, अव्यान तिवारी, सार्थक गोस्वामी, अंश पटेल, प्रीतम मेहता, भाव्या गोस्वामी, अनिका तिवारी, कृति धारणे, अमृता भारती, अर्पणा पटेल, इशिका इंदौलिया मार्शल आर्ट में कविश साहू, सिद्धि यादव, श्रेष्ठ गोंटिया, कृतिका प्रजापति, अंश कुशवाहा, स्वर्णिका भदके, हिमांशी कुशवाहा, जलधी पटेल, आयुष छपागई को विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन जयवंत वामन खारपाटे ने किया।











